Delhi

Delhi में जलभराव की समस्या पर CM रेखा गुप्ता ने जताई चिंता, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: राजधानी दिल्ली में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव (Waterlogging) की समस्या सामने आई। इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने गहरी चिंता जताई है और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान दिल्लीवासियों (Delhiites) को जलभराव की वजह से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने भले ही मिंटो रोड और आईटीओ चौराहे पर जलभराव न होने पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही अफसरों को चेताया कि ऐसी ही कार्यकुशलता पूरी दिल्ली में दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बरसात में राजधानी के किसी भी हिस्से में जलभराव न हो।

ये भी पढ़ेंः Delhi के सरकारी स्कूलों में बनेंगे 18,996 नए स्मार्ट क्लासरूम, सरकार खर्च करेगी 900 करोड़ रुपये

जलभराव को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

जलभराव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब के साथ एक विशेष बैठक बुलाई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सीएम ने स्पष्ट किया कि जलभराव को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान तत्काल और प्रभावी कदम उठाकर स्थिति पर काबू पाया जाए।

Pic Social Media

नालों की सफाई और कचरा हटाने पर विशेष जोर

सीएम गुप्ता ने निर्देश दिए कि सड़कों (Streets) के किनारे बनी नालियों की लगातार जांच और सफाई की जाए। जहां कहीं भी जल निकासी अवरुद्ध हो, उसे तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि पानी का प्रवाह बाधित न हो। मुख्यमंत्री ने कचरा प्रबंधन को भी जलभराव की एक बड़ी वजह बताते हुए कहा कि गलियों, नालियों और सड़कों पर पड़ा कूड़ा-कचरा समय रहते हटाया जाए।

पानी की निकासी और फील्ड निरीक्षण के दिए आदेश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए जहां अक्सर जलभराव होता है। उन्होंने कहा कि बारिश न होने वाले दिनों में भी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाएं, जलनिकासी व्यवस्था की जांच करें और सभी बाधाओं को दूर करें।

ये भी पढ़ेंः Delhi सरकार की नई पहल, अब छत पर फ्री लगेगा सोलर पावर प्लांट

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई को गति दी जाए और फील्ड स्टाफ की ड्यूटी और जवाबदेही तय की जाए, जिससे जलभराव की समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।