Om Prakash Chautala

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर CM Nayab Saini ने जताया शोक

हरियाणा
Spread the love

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओपी चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। उनकी कमी को पूरा कर पाना मुश्किल है। हरियाणा की राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
ये भी पढ़ेः Haryana: CM Saini बनाएंगे नए जिले और तहसील, ये रही डिटेल

Pic Social Media

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला का व्यक्तित्व सादगी और संघर्ष का प्रतीक था। वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई योजनाएं चलाईं। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश को गहरा आघात लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल दें।

ये भी पढ़ेः Haryana: MSP और खाद नीति पर बोले CM सैनी, बोले-एमएएसपी पर खरीद के साथ किसानों को मिल रहा मुआवजा

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला 1989 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। वे 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। ओपी चौटाला का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम में अंतिम सांस ली।