21 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
21 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नए साल में तरक्की पाने के आसान टिप्स

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास व्यवस्थाएं करने में बीतेगा। आपको पूरे दिन लगातार काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा और आपको लगातार ऑफिस में लगकर काम करना पड़ेगा। आपके सोचने का तरीका बदल सकता है। ध्यान रखें कि वही काम आप करें, जिसमें आपका आत्म-सम्मान बढ़े। आपको करियर को आगे बढ़ाने के लिए कोई अहम जानकारी कहीं से मिल सकती है। जो कि आपके काम की होगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। रचनात्मक शैली बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आप आवेश में आकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो इससे समस्या आ सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया था, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को करियर और कारोबार के मामले में भागदौड़ और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें। मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। दूसरों के कारण से आपको चिंता और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बना बनाया काम अधूरा छूट सकता है। आपको बड़ा धन का नुकसान होने की आशंका है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपके कामों में कुछ व्यवधान आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। आप किसी नए मकान या दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र के मामले में बदलाव से भरा होगा और आपको कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और दिन सफलता से भरा होगा। कार्यस्थल में बदलाव अच्छा साबित होगा। व्यापार में मीठी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। स्थान परिवर्तन के योग हैं और आपको धन सम्मान की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ेंः Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में क्या रखें और क्या ना रखें?
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। कारोबार में आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपने यदि अपने बिजनेस में कोई बदलाव किया, तो इसे बाद में आपको समस्या हो सकती है। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। किसी दोस्त की सलाह से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। आपके लिए धन वृद्धि के योग हैं और कारोबार में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आनंद की प्राप्ति होगी और मन काफी प्रसन्न होगा। परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने का कोई प्लान बन सकता है। आपको कारोबार में अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोलें। भाग्यशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और परिवार के बुजुर्ग आपको कोई उचित मार्गदर्शन दे सकते हैं, जिस पर चलकर आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलनी होगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। अपनी समस्याओं का खुद समाधान ढूंढें, इससे स्थायी सफलता मिलेगी। आपके लिए शुभ योग बनने से सफलता प्राप्त होगी और रुकी योजनाएं पूरी होंगी। धन लाभ के योग बने हैं और आपको कारोबार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की होगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपकी कार्यक्षमता भी बेहतर रहेगी। आपकी सेहत से जुड़े कोई समस्या यदि आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। धन, धर्म और कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हर काम में सफलता मिलेगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई अपना आपसे कोई आर्थिक मदद मांग सकता है। आपको लाभ होगा और निवेश के लिए दिन काफी अच्छा है। आपको रिटर्न काफी अच्छा मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आपका धन को लेकर कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आप विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी जीवनसाथी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
