सुखबीर बादल की पंजाब बचाओ यात्रा पर CM मान का तंज..बोले भगवान ने उनसे पंजाब को बचा लिया

पंजाब

Punjab News: सुखबीर बादल की पंजाब बचाओ यात्रा पर सीएम मान (CM Maan) ने तंज कसा है। सीएम मान बोले भगवान ने उनसे पंजाब को बचा लिया। सीएम मान ने सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि कमाल यह है कि अब सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की है, भरावां तेरे से तो बचाया 2 साल पहले। उन्होंने कहा आपसे तो ही बचाया पंजाब। तू ही कहने लग पड़ा पंजाब बचाओ। यह यात्रा तो साडा परिवार बचाओ है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में मान सरकार के 2 साल..CM मान ने पंजाब की जनता का जताया आभार

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सीएम मान (CM Maan) ने सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि कमाल यह है कि अब सुखबीर बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की है, भरावां तेरे से तो बचाया 2 साल पहले। उन्होंने कहा आपसे तो ही बचाया पंजाब। तू ही कहने लग पड़ा पंजाब बचाओ। यह यात्रा तो साडा परिवार बचाओ है।

कैप्टन का सारा परिवार हार गया। लोगों ने सिद्धू, मजीठिया, पुत-भतीजे, साले-जीजे सारे मांझ दिए। उन्होंने थोड़े लोगों ने हराया है। इनकी करतूत अच्छी होती है तो उन्हें पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। वह तो अच्छे भले कलाकार थे। उन्होंने क्या लेना था पंगा लेकर, उन्हें तो पैसे मिलते थे। अब सुबह उठते ही गालियां देने लग पड़ते हैं।

सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि अब इन्हें डर लगता है उनके पुत-भतीजे जीजे साले का क्या बनेगा? पहले क्यों न कॉलेज खोले। यही पंजाबी यूनिवर्सिटी घाटे में थी अब कैसे ठीक कर ली। यूनिवर्सिटी में भी खाते थे। कोई भी चीज छोड़ी ही नहीं पता नहीं धर्मराज के साथ बात हो गई या चिट्ठी लिए फिर रहे हैं कि आप पैसे लेकर साथ आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इतना किसके लिए क्यों लूटना, खानी तो 3-4 रोटियां है। अमीरों को तो डॉक्टर वह भी बंद कर देते हैं कि डिप्रेशन में रोटी नहीं खानी हैं। इतनी लप गोलियां खाकर सोते हैं, डिप्रेशन में हैं। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं गरीबों की बदुआएं लगती हैं। उन्होंने कहा कि जब खजाना मंत्री बोले कि खजाना खाली है तो यूथ नेगेटिव हो जाएगा और विदेश भागेगा। हर रोज गुहार लगाते देखतें हैं कि विदेश में उनके बेटे का शव वापिस लाया जाए। उन्होंने कहा कि इनके बेटे बाहर क्यों नहीं गए?

उन्होंने कहा कि प्राइवेट गोइंदवाल थर्मल प्लांट (Private Goindwal Thermal Plant) खरीद लिया है। इंडस्ट्री को भी सस्ती बिजली मिलेगी। सीएम मान ने चंडीगढ़ के नजदीक सुखविलास सेवन स्टार होटल पर फिर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल उन पर मानहानि का मुकदमा करेंगे तो कर दो उन्हें किसी का डर नहीं है वह तो लोगों के वकील बनकर कोर्ट में जाएंगे। उनके पास सब चिट्ठे पड़े हैं।

सीएम मान ने आगे और तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार को 2 साल हुए हैं। कांग्रेस-अकाली का 2 सालों में क्या खुला हुआ, एक-दूसरे में टकराते फिर रहे हैं। 2 साल और सफलतापूर्वक लग गए तो सड़कों पर लोगों को रोडे-ईंटें मारने लग पड़ेंगे। सुखबीर बादल कहता था 5 साल कैसे निकालेंगे।

विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि महिला तो सुबह अंधेर में भी झाड़ू को तलाश कर लेती है कि कहां पड़ा है। उन्होंने विरोधियों को तंज कसते कहा कि आप ज्यादा खुश न हो वह शाम को भी झाड़ू तलाश कर लेती है कि कहां पड़ा है। वह तो सफाई करता है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा, सेंटर, गवर्नर व सुप्रीम कोर्ट में अकेले ही लड़ रहे हैं। आप सुप्रीमो केजरीवाल अकेले लड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई परिवार के लिए नहीं है, पैसे कमाने के लिए नहीं है, उनकी लड़ाई तो आपके बेटा-बेटी के लिए हैं। इसलिए उन्हें मजबूती दें। उन्हें 13 जुबानें व 13 हाथ और दो क्योंकि पंजाब में 13 सीटें हैं। अगर 13 की 13 सीटों आ गई तो सेंटर मनरेगा का एक रुपया भी रोक कर दिखा दें।

उन्होंने कहा कि विधानसभा या लोकसभा में तो सरकारें डरने लग पड़ती है। उन्होंने एक बात शेयर करते हुआ कहा कि जब वह भाजपा से काम करवाने जाता हूं तो वह चुपके से साइन कर देते हैं और कान में बोलते हैं कि थोड़ा संसद में उन पर कृपा रखना। इस पर तंज कसते हुए सीएम मान ने कहा कि वह जमा भी नहीं बोलते। जब उनके काम बिना बोले हो रहे हैं तो उन्हें बोलने की क्या जरूरत है।

पंजाब के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि एक बार जिता दें सब पासवर्ड उनके पास है। देखते हैं कि पंजाब का हक किस तरह छीनते हैं। उन्होंने कहा कि हक मांगने से नहीं मिलते छीनने पड़ते हैं। अब विरोधियों को पता चलेगा कि आम लोगों से उठकर आए हैं।

75 साल इन्होंने उनकी पीढ़ियां, बचपन, जवानी, बुढ़ापा खा गए, कुछ नहीं छोड़ा इसलिए वह आपके पास आए हैं। मां-बहनों का पूरा सम्मान बहाल करना है। यही पंजाब की मां-बहनों को गरीबी के नाम से नहीं अफसरों की मां-बहने के नाम जानी जाएं। सीएम मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा पंजाब बनाएंगे।