CM केजरीवाल को जमानत मिलने पर भावुक हुए CM मान कहा- लोकतंत्र को बचाने की जंग रहेगी जारी

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर भावुक हुए। बता दें कि दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को अंतरिम जमा‍नत दे दी है। कोर्ट के फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि वह उच्चतम न्यायालय (Supreme court) का धन्यवाद करते हैं। और कहा कि लोकतंत्र को बचाने की जंग रहेगी जारी…
ये भी पढ़ेः पीएम मोदी पर CM मान का बड़ा हमला.. हिंदी में लाखों शब्द लेकिन उन्हें आते हैं केवल 10 से 15

सीएम मान ने X पर किया पोस्‍ट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की रिहाई पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय का भी धन्‍यवाद किया।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने लिखा, ‘उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद। अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और अब इस सोच को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।’

ये भी पढ़ेः विकास की राह पर पंजाब..70 हजार करोड़ का निवेश..लाखों लोगों को मिला काम: CM मान