Jalandhar

Jalandhar निगम में ATP की गिरफ्तारी पर सख्त हुए CM भगवंत मान, भ्रष्टाचारियों को दी चेतावनी

पंजाब राजनीति
Spread the love

Jalandha: CM मान ने कहा- कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) सुखदेव वशिष्ठ की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार (Punjab Government) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का बड़ा संदेश दिया है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में समझौता नहीं करेगी, चाहे वह कोई भी अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति क्यों न हो। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने ATP सुखदेव वशिष्ठ को 30 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फिलहाल वे विजिलेंस की हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी के बाद जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब का भूजल बचाने और आय बढ़ाने के लिए धान की सीधी बुआई योजना का करें उपयोग: CM मान की किसानों से अपील

CM तक पहुंची थीं गंभीर शिकायतें

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में रिश्वतखोरी और गड़बड़झाले हो रहे हैं। आरोप थे कि नक्शे पास करवाने के लिए रिश्वत ली जा रही है और कुछ कोलोनाइज़रों को आम आदमी पार्टी के एक नेता की ‘दया दृष्टि’ के कारण विशेष लाभ दिया जा रहा है। सीएम मान ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही ATP सुखदेव वशिष्ठ के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सूत्रों के मुताबिक, सुखदेव वशिष्ठ से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह अपने बयानों में किन-किन लोगों के नाम उजागर करते हैं। अगर उन्होंने किसी सत्ताधारी नेता का नाम लिया, तो मामला और गंभीर हो सकता है और भ्रष्टाचार की परतें खुल सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: उड़ता पंजाब से बदलता पंजाब ‘आप’ ने नशों के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदला: अरविंद केजरीवाल

CM मान ने कहा- कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि विजिलेंस ब्यूरो को इस पूरे मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सीएम मान ने साफ कहा, ‘अगर इस मामले में आम आदमी पार्टी का भी कोई नेता शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है- जीरो टॉलरेंस।’