Noida में क्लाइंब सिटी..बच्चे-युवा उठा सकते हैं रॉक क्लाइम्बिंग का मज़ा

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा

दिल्ली ( Delhi) के पास ही सटे नोएडा ( Noida) की अपनी एक अलग ही खासियत है। Noida वैसे तो बड़ी बड़ी बिल्डिंग के लिए फेमस है, लेकिन इन ऊंची ऊंची इमारतों के अलावा भी आपको बहुत कुछ यहां पर देखने को मिल जाएगा। जैसे जैसे इन शहरों में पॉपुलेशन बढ़ती जा रही है, लोगों को एक से बढ़कर एक सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
यदि आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है। दरअसल, नोएडा ( Noida) के क्लाइंब सिटी ( Climb City) की शुरुआत भी अब हो चुकी है, ये भारत देश के सबसे बड़े इंडोर क्लाइंबिंग डेस्टिनेशन हैं। ऐसे में यदि आपको क्लाइंबिंग पसंद है तो आप यहां विजिट करके मजा ले सकते हैं।

अभी कुछ ही दिनों पहले इस क्लाइंट सिटी का उद्घाटन किया गया है। नोएडा ( Noida) के सेक्टर 132 में स्थित ये सिटी 17000 वर्ग फुट में फैली हुई है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि यहां बड़े से लेकर छोटे तक सभी वर्ग के लोग रोमांच अनुभव कर सकते हैं।

pic: social media

ऐसे में जानते हैं कि क्या क्लाइंब सिटी में खास है:
यहां कर सकते हैं 40 से भी ज्यादा एक्टिविटीज

रिपोर्ट्स की यदि मानें तो क्लाइंब सिटी प्रणब जैन, प्रतीक जैन, रिद्धिका जैन, ऋषभ जैन के माइंड की ये उपज है। वहीं, परिवार के अनुकूल माहौल को बढ़ाने के लिए, रिद्धिका जैन ने एक हॉपर को तैयार किया, ये एक तरह का सॉफ्ट प्ले जोन है, इसमें 40 से भी अधिक एक्टिविटीज होती हैं। जो कि बच्चों कि सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए उनका एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन की गई है।

फैमिली के लिए है ये बेस्ट

क्लाइंब सिटी में लोगों को टॉप रोप, बोल्डरिंग, ऑटोबेले और एक से बढ़कर एक एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं, चढ़ाई के रोमांच से परे, क्लाइंब सिटी में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए पर्याप्त सुविधा भी मौजूद है। यहां पर फैमिली के साथ पूरे एक दिन को आप व्यतीत कर सकते हैं। क्लाइंब सिटी के बारे में ऋषभ गुप्ता का ये कहना है कि क्लाइंब सिटी क्लाइंबिंग के अलावा वन डे रिट्रीट है। जहां पर परिवार और दोस्तों के साथ आप अपने समय को व्यतीत कर सकते हैं।