Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: राजमोहिनी देवी का जीवन समाज सुधार की प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: रायपुर, 6 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाजसेविका पद्मश्री राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि राजमोहिनी देवी सामाजिक चेतना और जनसेवा की सशक्त प्रतीक थीं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव समिति ने की मुलाकात

सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज से निकलकर राजमोहिनी देवी ने जीवनभर अंधविश्वास, नशाखोरी और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने समाज में फैली कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए।

आदिवासी महिलाओं के अधिकारों के लिए किया कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजमोहिनी देवी ने विशेष रूप से आदिवासी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें आत्मविश्वासी बनाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News: भर्ती परीक्षाओं पर CM साय ने उठाया बड़ा कदम, जानें

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजमोहिनी देवी की निस्वार्थ सेवा, साहस और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और मानव गरिमा के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।