Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सोमवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के कौशल विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री को महोत्सव में आने का निमंत्रण
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति के प्रयासों की सराहना की और आयोजन के सफल होने की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी में मिली दुर्लभ ग्रीन गुफा, बढ़ेगा पर्यटन
सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने की पहल
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों और संस्कृति को मंच देने का भी कार्य करता है।
Chhattisgarh News: बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्री के.के. भारद्वाज, डॉ. संदीप जैन, श्री नरेंद्र लोधी, श्री गोविंद वर्मा, श्री पुष्कर साहू, श्री संतोष लोधी, श्री अशोक चंद्राकर, श्री देवनाथ साहु, श्री राकेश सोनकर, श्री हीरामन कोसले, श्री विक्रम परमार, श्री चंद्रशेखर साहू, श्री गणेश राम साहू और दूजे राम धीवर उपस्थित रहे।
