Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री साय से स्काउट्स एंड गाइड्स अध्यक्ष की मुलाकात

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को मजबूत करने का बड़ा मंच बनेगी। यह आयोजन पहली बार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयोजित हो रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री से डॉ. अनिल जैन की सौजन्य भेंट

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने रायपुर में मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. जैन का स्वागत किया और उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: 15 हजार रोवर-रेंजर, 5 दिन, सैकड़ों गतिविधियां: बालोद में होगा ऐतिहासिक जंबूरी आयोजन

बालोद में पहली बार होगा राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन

मुख्यमंत्री श्री साय ने बालोद जिले में आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी के लिए डॉ. अनिल जैन को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पहली बार इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का छत्तीसगढ़ में होना युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जंबूरी के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को बढ़ावा मिलेगा। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले रोवर और रेंजर आपस में अनुभव साझा करेंगे और सीखेंगे।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

इस आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सामाजिक परंपराएं और युवा शक्ति देशभर में पहचान बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की सकारात्मक छवि राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और आर्थिक मदद, कई चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chhattisgarh News: “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना होगी मजबूत

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जंबूरी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करेगी और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को लगातार समर्थन देती रहेगी।

कार्यक्रम में रहे कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।