Chhattisgarh News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। यह दुर्घटना महाराष्ट्र के बारामती में हुई, जिसमें उनके साथ अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को बहुत दुखद और हृदयविदारक बताया।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अजित पवार का पूरा जीवन किसानों के कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनका अचानक जाना न सिर्फ उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति है।
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री साय ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोक में डूबे परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
