Raipur

Raipur: राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णु देव साय ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Raipur News: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

ये भी पढ़े: Chhattisgarh: जनता को दीपावली के पहले शासन द्वारा दिया गया उपहार

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: Chhattisgarh: धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान