Fame India ने देशभर के जिलाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों को पहचान देने के उद्देश्य से “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य उन अधिकारियों को सामने लाना है जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रशासन, नवाचार और जनसेवा का उदाहरण पेश किया है।
जमीनी स्तर पर विकास की सबसे बड़ी जिम्मेदारी
फेम इंडिया ने कहा कि जिला प्रशासन भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में जिलाधिकारी की भूमिका सबसे अहम होती है।
एक सक्षम जिलाधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं बल्कि कुशल प्रबंधक, संवेदनशील नेतृत्वकर्ता और दूरदर्शी योजनाकार की भूमिका निभाता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
देशभर के जिलाधिकारियों का होगा मूल्यांकन
देश में वर्तमान में करीब 800 जिले हैं, जहां हजारों प्रशासनिक अधिकारी कार्यरत हैं। ऐसे में सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों का चयन करने के लिए Fame India ने प्रतिष्ठित सर्वे एजेंसी Asia Post के साथ मिलकर व्यापक सर्वेक्षण शुरू किया है।
इस सर्वे में विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण और विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी को आधार बनाया जाएगा।
10 मानकों पर होगा चयन
सर्वेक्षण में जिलाधिकारियों का मूल्यांकन 10 प्रमुख मानदंडों के आधार पर किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं—
- उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता
- प्रभावी गवर्नेंस
- दूरदर्शिता और नवाचार
- जवाबदेह कार्यशैली
- त्वरित निर्णय लेने की क्षमता
- संकट प्रबंधन कौशल
- संवेदनशीलता और गंभीरता
- व्यवहार कुशलता
- जनसंपर्क और संवाद क्षमता
- विकासोन्मुख सोच
प्रेरणा का माध्यम बनेगा सर्वेक्षण
फेम इंडिया के अनुसार यह सर्वेक्षण केवल सम्मान देने की पहल नहीं बल्कि उन अधिकारियों के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने का प्रयास है, जो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में भी समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
चयनित जिलाधिकारियों को फेम इंडिया के विशेष अंक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” में स्थान दिया जाएगा।
