Chandigarh वाले सावधान! भीषण गर्मी पड़ने वाली है

दिल्ली NCR

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ वाले सावधान! भीषण गर्मी पड़ने वाली है। चंडीगढ़ के तापमान (Temperature) में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इस कारण गर्मी भी बढ़ गई है। लोगों को अगले 4 दिन तक इस गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। लेकिन मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक अभी भी हीट वेव (Heat Wave) जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। क्योंकि अभी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। इसके ऊपर जाने के बाद इस तरह की स्थिति उत्पन्न होती है। अगले आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ेः किसानों को मंडियों में कोई दिकक्त नहीं आने दी जायेगीः अनुराग वर्मा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वही कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 अप्रैल को तापमान में ज्यादा कोई बदलाव नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़ेः Punjab News: पंजाब के लोग ये ज़रूरी ख़बर ज़रूर पढ़ें

Pic Social Media

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग की तरफ से एडवाइजरी (Advisory) जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को घर से बाहर निकलते हुए अपने शरीर को कपड़े से पूरा ढक कर निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचने के लिए बीच-बीच में पानी पीने और तरल पदार्थ लेने की भी सलाह दी है।

साथ ही मौसम विभाग (Weather Department) ने किसी भी प्रकार के बाहर के खाने से बचने और खाने से पहले उसकी गुणवत्ता जांचने के बारे में कहा है। किसी भी प्रकार की बीमारी की स्थिति में अपने डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।