Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि इस बार 30 मार्च 2025 से शुरू हो रही है।
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि इस बार 30 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। इस दिन मां दुर्गा (Maa Durga) की मूर्ति घर में स्थापित कर पूजा अर्चना (Puja Archana) की जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्रि के दौरान, 5 ऐसी राशियां (Zodiac Signs) हैं जिन पर माता रानी (Mata Rani) की विशेष कृपा होगी। इन राशियों के जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी, कष्टों से मुक्ति मिलेगी और उनके सभी काम बनेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। नवरात्रि (Navratri) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और यह साल में 4 बार आती हैं, जिनमें 2 गुप्त नवरात्रि, एक शारदीय नवरात्रि और एक चैत्र नवरात्रि होती है।
इन 5 राशियों पर बरसेगी मां की विशेष कृपा
मेष राशि
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही ग्रहों में बड़ा फेरबदल हो रहा है, जो मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस समय में मां दुर्गा की कृपा से रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा, धन आगमन के रास्ते खुलेंगे और जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और मन मुताबिक सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
चैत्र नवरात्रि के समय कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है। इनके आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, जिससे भविष्य में इनको फायदा होगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होगा और अच्छा समय बिता सकेंगे।
वृश्चिक राशि
चैत्र नवरात्रि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायक साबित होंगे। इस दौरान धन लाभ के योग बन रहे हैं और व्यापार करने वालों को मुनाफा हो सकता है। जहां भी निवेश करेंगे, वहां लाभ मिलने के पूर्ण योग हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, प्रमोशन या नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों का साहस और पराक्रम इस नवरात्रि में बढ़ेगा। किसी भी कार्य में मेहनत करने से सफलता मिलेगी और करियर में बढ़ोतरी होगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे, जिससे घर में भी सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा, शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: तुलसी के पौधे में सिक्का डालें और इसके फायदे देखें
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए नवरात्रि के नौ दिन बेहद शुभ रहेंगे। मां दुर्गा की पूजा अर्चना से उन्हें पूर्ण फल की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में सुधार होगा, और जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है और उन्हें सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें और बढ़ते अवसरों का लाभ उठाएं।
