By-Elections: चुनाव आयोग ने देश के 4 राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है।
By-Elections: चुनाव आयोग ने देश के 4 राज्यों की पांच विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर उपचुनाव (By-Elections) 19 जून 2025 को कराए जाएंगे, जबकि मतों की गिनती 23 जून को होगी। निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम सार्वजनिक किया गया। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि इनमें गुजरात की दो विधानसभा सीटें कड़ी और विसावदर जबकि पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।


चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 मई 2025 (सोमवार)
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 2 जून 2025 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि: 3 जून 2025 (मंगलवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 5 जून 2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि: 19 जून 2025 (गुरुवार)
मतगणना की तिथि: 23 जून 2025 (सोमवार)
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने की अंतिम तिथि: 25 जून 2025 (बुधवार)
ये पढ़ेंः Interesting News: 12 साल बाद किरायेदार बन जाएगा मकान मालिक!
किन-किन सीटों पर होगा उपचुनाव?
गुजरात
कड़ी विधानसभा सीट: विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के बाद
विसावदर विधानसभा सीट: भयानी भूपेंद्रभाई गंडूभाई के इस्तीफे के चलते
केरल
नीलांबुर विधानसभा सीट: विधायक पी. वी. अनवर के इस्तीफे के कारण
पंजाब
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट: विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद
पश्चिम बंगाल
कालीगंज विधानसभा सीट: विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण

गुजरात में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
उपचुनाव की घोषणा से पहले ही गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी राज्य की दोनों सीटों विसावदर और कड़ी पर आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन किए बिना स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। गोहिल ने कहा कि गुजरात में तीसरे मोर्चे को कभी जनसमर्थन नहीं मिला है और यहां मुकाबला केवल कांग्रेस और बीजेपी के बीच होता है।
ये भी पढ़ेंः Baba Venga: बाबा वेंगा की जुलाई 2025 की भविष्यवाणी डराने वाली है!
लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस बनाम AAP
पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी उम्मीदवारी को स्वीकृति दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी पहले ही इस सीट के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
