UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में निकली SI, ASI की बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में तकरीबन 60 हजार से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती के बाद अब एक और पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भी भर्ती अभी निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड ने कुल 921 पुलिस SI की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसके तहत पुलिस एसआई, पुलिस एएसआई(लिपिक) साथ ही पुलिस एएसआई ( लेखा) के पदों पर पर वेकेंसी होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी।

आवेदन यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप कर सकते हैं। वहीं, इसकी लास्ट डेट 28 जनवरी होगी। जबकि फीस डिपोजिट करने और एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 30जनवरी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई और एएसआई की 921 वेकेंसी में से एसआई की 268, पुलिस एएसआई ( लिपिक) की 449 और पुलिस एएसआई ( लेखा) की 204 वेकेंसी है। वेकेंसी को कैटरगरी वाइज यदि देखें तो अनारक्षित वर्ग के लिए कुल 114 सीटें, EWS के लिए 25, OBC के लिए 71, एससी के लिए 54 और एसटी के लिए 4 सीटें रिजर्व हैं।

एएसआई और एएसआई पद के लिए ये है योग्यता

एजुकेशन – किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

जानिए टाइपिंग स्किल

  • एएसआई ( गोपनीय) पद के लिए कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग और 30शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग।
  • कम से कम 80शब्द प्रति मिनट की स्पीड से शॉर्टहैंड राइटिंग।
  • NIELIT से ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट।
  • एएसआई ( लिपिक) के लिए स्टेनोग्राफी / शॉर्ट हैंड की स्किल नहीं मांगी गई है।

एएसआई ( लेखा)

इसमें किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन होना ज़रूरी है। साथ ही NIELIT से ओ लेवल या इसके समकक्ष कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा टाइपिंग स्पीड 15 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जानिए कि UP PCS में किसे मिलता है SDM का पोस्ट, कौन बनता है DSP

जानिए एएसआई पद के लिए उम्र सीमा

उत्तर प्रदेश पुलिस में एएसआई पद के लिए उम्र कम से कम 21 से लेकर के 28साल के बीच की होनी चाहिए।