Budget 2024 किसानों, महिलाओं और मिडिल-क्लास को बजट में क्या मिला?

TOP स्टोरी Trending बिजनेस

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट संसद में पेश की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने अंतरिम बजट (Interim Budget) की परंपरा को जारी रखा है। बता दें कि अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं (Populist Declarations) नहीं की जाती हैं। यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है। लेकिन कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 22 फीसदी कर दिया है।
ये भी पढ़ेः Patym का इस्तेमाल करने वाले जल्दी से बड़ी खबर पढ़ लीजिए

Pic Social Media

वित्त मंत्री (Finance Minister) ने कहा कि देश में रोजगार के मौके बढ़ते जा रहे हैं। हमारी सरकार सर्वसमावेशी विकास कर रहे हैं। साल 2047 तक भारत एक विकसित राज्य बन जाएगा। बजट (Budget) पेश करते हुए वित्त मंत्री ने सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि रूफटॉप सोलराइजेशन की मदद से 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है।

देशवासियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार (Modi Government) इस बार कुछ बड़े ऐलान किए हैं। पीएम मोदी ने भी कहा है कि यह बजट सबके लिए है।

Pic Social Media

जानिए अंतरिम बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा?

  • 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना (Insurance Scheme) का फायदा मिला है। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसान हुए लाभान्वित।
  • 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है।
  • इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
  • 1 करोड़ टैक्स पेयर्स को मिलेगा फायदा।
  • यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40 हजार सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
  • कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 करोड़ घर और बनेंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुसार अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।
  • हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • 3 रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।
  • 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा।
  • महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
  • देश में 1000 से ज्‍यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया।
  • 3 नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
  • 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला।
  • सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
  • आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर्स को मिलेगा।
  • सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब।
  • अगले 5 सालों में 2 करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू।
  • हम गरीबों को सशक्त करने में विश्वास करते हैं। सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हुई है।
  • किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान सम्मान योजना के अनुसार वित्तीय सहायता दी जाती है। किसानों को कई तरह का समर्थन दिया जा रहा है।
  • युवाओं को सशक्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है। बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।
  • सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली- वित्तमंत्री।
  • 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
  • साल 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य।