घर लाईए ये पौधा..आस-पास भी नज़र नहीं आएंगे Dengue के मच्छर

Life Style हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Dengue Tips: पूरे विश्व में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। डेंगू को बेहद गंभीर बीमारी के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए डेंगू जैसी बीमारी से बचने के लिए पहले ही सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। डेंगू की बीमारी मच्छर के काटने से होती है। इसलिए पहले से ही सतर्कता बरतने की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है। वैसे तो आमतौर में मच्छर से बचने के लिए लोग स्प्रे, क्रीम, कॉयल का यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे बचने के कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जिनके बारे में आज हम आपको डिटेल में बताएंगे।

तुलसी का पौधा
क्या आपको पता है कि तुलसी की गंध मच्छरों को दूर भगा देती है। आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। वहीं, इसके पत्तियों को पानी में उबालकर अलग अलग जगह में छिड़काव भी कर सकते हैं।

नीम
नीम का पौधा मच्छर को दूर करने में बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। आप सेहत को दुरुस्त बना के रखने के लिए इसके पत्तों का काढ़ा बनाके भी सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Kidney Stone से बचाएंगे ये फूड्स..ऐसे करें इस्तेमाल

रोजमेरी
रोजमेरी की खुशबू से मच्छर आस पास नहीं भटकते हैं। आप अपने घरों में रोजमेरी के पौधे को लगा सकते हैं, वहीं रोजमेरी के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी को अपने आस पास छिड़क सकते हैं।

लेमनग्रास
लेमनग्रास की महक से मच्छर दूर भागते हैं। आप अपने घर में लेमनग्रास के पौधे को लगा सकते हैं। वहीं, लेमनग्रास के पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी को अपने आस पास छिड़क सकते हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi