Kidney Stone से बचाएंगे ये फूड्स..ऐसे करें इस्तेमाल

हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Kidney Stone Prevention: किडनी हमारे बॉडी का एक सबसे अधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये शरीर के कई जरूरी काम करता है। शरीर से किसी भी तरीके के टॉक्सिंस को बाहर निकालना हो या खून को फिल्टर कर उसे साफ करना हो, ये हर जगह मदद करता है। लेकिन, आजकल कि बदलती हुई लाइफस्टाइल और खान पान की ऐसी हैबिट के इसका सीधा असर किडनी की सेहत के उपर पड़ता है। और ऐसे में किडनी में पथरी यानी कि किडनी स्टोन ( Kidney Stone) के जैसी गंभीर समस्या हो जाती है। ये एक बेहद परेशान करने वाली और दर्दनाक स्थिति होती है।
इस समस्या से कोई भी ग्रसित हो सकता है, ऐसे में ये बेहद आवश्यक है कि इससे बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव को किया जाए। वही , इन फूड्स को रोजाना अपने डाइट में शामिल किया जा सके।

खट्टे फल
आप अपनी डाइट में निम्बू, संतरा, अनार के जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। किडनी स्टोन को रोकने में काफी हद तक मददगार होती है। इसमें मौजूद उच्च एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रेट लेवल के कारण होता है, जो स्टोन को रोकने में मदद करता है।

हल्दी
हल्दी में कई तरह के फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं। रोजाना हल्दी के सेवन से आप किडनी में स्टोन होने की समस्या से बच सकते हैं। आप हल्दी को सब्जी, दाल, सूप जैसी चीजों में मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लामेंट्री जैसे तत्व पाए जाते हैं जो पथरी की समस्या के साथ इन्फेक्शन की समस्या को भी दूर करते हैं।

जामुन
जामुन एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कि किडनी में पथरी की समस्या को रोकने में मदद करते हैं। वहीं, पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्टअटैक के मामले

सेब
सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, शायद ही ये बताने की आपको जरूरत हो। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं, ये पथरी बनने से भी रोकता है। इसलिए रोजाना एक सेब तो जरूर खाना ही चाहिए।

अजवाइन
अजवाइन कई सारे प्राकृतिक गुणों से भरपूर होते हैं। ये शरीर में पानी जमा नहीं होने देते हैं। वहीं, यूरिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। और हर तरह के टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकाल देते हैं।

अदरक
अदरक में कई तरह के महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। इसकी के या डिटॉक्स वाटर पीने से शरीर में सूजन की समस्या दूर हो जाती है। वहीं,ये पथरी बनने की समस्या को जड़ से खत्म कर देता है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi