Astrology: मिट्टी की इन 4 चीजों को लेकर आएं घर, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार

Trending Vastu-homes

Astrology: सनातन धर्म ( Sanatan Dharma) में भूमि को धरती माता कहा जाता है। वहीं, मान्यतानुसार धरती, एनर्जी यानी कि ऊर्जा, शक्ति, सफलता और शुभ लाभ का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ये भी कहा जाता है कि व्यक्ति को अपने आस पास धरती या मिट्टी का तत्व जरूर रखना चाहिए। मान्यतानुसार, मिट्टी की कुछ चीजों को घर लाने पर सुख, समृद्धि और साथ ही खुशहाली के द्वार खुल जाते हैं।

इसी के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर में होता है, साथ ही नेगेटिविटी खत्म होती जाती है। वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में भी इन चीजों को घर में रखने की सलाह दी जाती है।
ऐसे में जानिए कौन कौन सी मिट्टी के द्वारा बनी चीजों को घर में आप रख सकते हैं:

घर में रखने के लिए मिट्टी से बनीं ये शुभ चीजें:
मिट्टी का गमला

आपने भी देखा ही होगा कि आजकल मार्केट में तरह तरह के गमले दिखाई देते हैं। ये गमले बने भी अलग अलग चीजों से होते हैं। जैसे कि प्लास्टिक, चीनी मिट्टी आदि। लेकिन घर में मिट्टी के गमले रखना अत्यधिक शुभ होता है।

मिट्टी का बर्तन

इसमें कोई दो राय नहीं है कि आज के समय में मिट्टी के बर्तन को पूर्णतया इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लेकिन, ऐसे कई सारे बर्तन मिट्टी के होते हैं जिनका इस्तेमाल आप आय दिन कर सकते हैं। जैसे कि चिड़िया को पानी डालने के लिए मिट्टी का बर्तन ( Clay Pot) रख सकते हैं, घर में खाना बनाने के लिए मिट्टी के घड़े में पानी को भरकर रख सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए मिट्टी के खिलौने भी रख सकते हैं।

pic: social media

यह भी पढ़ें: होली पर इन 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर न करें ये गलती

दिया

मिट्टी के दिया को घर में रखना और पूजाघर में जलाना बेहद शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। मान्यतानुसार, भगवान की पूजा में ही केवल मिट्टी के दियों का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक या मेटल के दियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: तिजोरी में रखें इस पक्षी के पंख को, जीवन भर होगी धन की बरसात

मिट्टी की मूर्ति

भगवान की मिट्टी की मूर्ति घर के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। घर में मिट्टी की मूर्ति रखना धार्मिक नजरिए से शुभ होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी इसे बेहद अच्छा माना जाता है। मिट्टी की मूर्ति घर के वातावरण को सुखमय बनाए रखती है।