राजस्थान की जनता का मूड क्या है..CNX के सर्वे में बड़ा ख़ुलासा

राजस्थान

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव और अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजस्थान सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए आने वाले कुछ महीने बेहद खास हैं। अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है। इस बीच ये जानना जरूरी है कि राजस्थान की जनता केंद्र में किसे कमान देखना चाहती है और राज्य की 25 सीटों पर किसे चुनती है। इसके लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एक सर्वे किया, जिसका नतीजा सबको हैरान करने वाला है। सर्वे में एक सवाल किया गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते तो राजस्थान में किसके खाते में कितनी सीटें मिलेंगी? इसपर जनता ने अपनी राय दी।

ये भी पढ़ें: ज़ुल्म-ज़्यादतियों-यातनाओं के बाद हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी प्रदान की है..

pic social media

ये भी पढ़ें: हिमाचल में आसमानी आफ़त.. 250 से ज्यादा की मौत

28 जुलाई को किए गए इस सर्वे में अगर लोकसभा चुनाव वर्तमान समय में होते तो राजस्थान की 49 फीसदी सीटों पर बीजेपी का कब्जा होगा। वहीं 40 प्रतिशत सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। इसके अलावा, अन्य के खाते में 11 प्रतिशत सीटें आने का अनुमान है। इतना ही नहीं, क्षेत्रवार सर्वे के नतीजे भी सामने आए, जिसमें पता चला कि हड़ौती में बीजेपी को 6 सीटें तो कांग्रेस को केवल एक ही सीट मिलने की उम्मीद है। वहीं, मारवाड़ में 2 सीटें कांग्रेस के पास तो 5 बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। इसके अलावा, मेवाड़ रीजन में 7 सीटें बीजेपी जीत सकती है और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। शेखावटी रीजने में सर्वे के अनुसार, बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख ऱही है तीनों सीटें भाजपा के हाथ में जाती दिख रही हैं।

सर्वे में बीजेपी औऱ कांग्रेस को कितनी सीट?
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी के खाते में लोकसभा की 21 सीटें तो वहीं कांग्रेस को 4 सीटें मिलने के आसार हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। सभी 25 सीटें बीजेपी औऱ बीजेपी सहयोगी हनुमान बेनीवाल के पास थीं।

READ: Rajasthan,lok sabha chunaw 2024, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindisport