Bihar Politics: अग्निपरीक्षा में ऐसे पास हुई नीतीश सरकार

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन था। या यूं कहें कि अग्निपरीक्षा..तो वो भी गलत नहीं होगा। एक साथ कई पार्टियों की साख दांव पर लगी थी। लेकिन हुआ वही जिसके कयास लगाए जा रहे थे। नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा का फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग से पहले ही विपक्ष ने वॉकआउट (Walkout) कर दिया। सत्ता पक्ष की मांग पर वोटिंग करवाई गई। इसमें समर्थन में 129 वोट पड़े। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही एनडीए गठबंधन सरकार (NDA Alliance Government) का बहुमत साबित हो गया है। वहीं स्पीकर अवध बिहारी चौधरी अपने ऊपर लगे अविश्वास प्रस्ताव में हार गए। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी कह चुके हैं कि बिहार में खेला होगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Bihar पर पूरे देश की नजर..जानिए क्या बड़ा होने वाला है?

महत्वपूर्ण यह है कि आरजेडी (RJD) के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान सरकार के साथ 125 विधायक ही खड़े हुए थे। सरकार के फ्लोर टेस्ट (Floor Test) पर वोटिंग तक यह संख्या बढ़कर 129 हो गई है। स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर वोटिंग में 125 विधायकों ने सरकार के समर्थन में वोट किया जबकि विपक्ष के साथ 112 विधायक ही रहे।

Pic Social Media

फ्लोर टेस्ट में पास हुई नीतीश सरकार

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार के विश्वास मत पर वोटिंग से पहले विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सीएम नीतीश के कहने पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने पक्ष में विधायकों को खड़ा होने कहा और उनकी गिनती करवाई। सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े। स्पीकर को हटाने के वक्त सरकार के पक्ष में 125 वोट ही पड़े थे। विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान 4 और वोट सरकार के पक्ष में बढ़ गए।

बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के रखे विश्वास मत प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। अब सदन में वोटिंग कराई जा रही है। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए बीजेपी विधायक नीतीश सरकार के समर्थन में खड़े हुए।

गुस्से में नीतीश बोले वोटिंग करवाइए

सीएम नीतीश कुमार बोले- 2005 से जब काम करने क मौका मिला तब से ये 18वां साल है। मुझे तो आश्चर्य होता है, ये लोग सुनना नहीं चाहते हैं। मैंने 15 साल में कितना काम किया है। बिहार का कितना विकास किया। मुझसे पहले इनके पिता और माता 15 साल शासन में थे, तो बिहार का क्या हाल था। शाम को कोई घर से नहीं निकलता था।

बीजेपी भारत रत्न का सम्मान नहीं करती : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि भाजपा भारत रत्न का सम्मान नहीं करती। डीलिंग करती है। इसलिए इसने कर्पूरी जी को भारत रत्न दिया। हम लोग घबराते नहीं हैं, संघर्ष करते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि क्रेडिट ले रहा है। मेरा विभाग, मेरा मंत्री तो क्रेडिट क्यों न लें। जो काम होगा उसका क्रेडिट न लें।

तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि मोदी जी की गारंटी मजबूत वाली है। क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश जी पलटेंगे कि नहीं। खैर हमको चिंता नहीं है। आपलोगों की खूब जोड़ी है। लगे रहिए। नीतीश जी एक बार बता तो देते कि नहीं रहना चाहते। कम से कम बुला कर एक बार बोल देते।

Pic Social Media

हम आपको कभी कुछ कहे हैं। अच्छे पल को हम जीवन भर मन में संजो कर रखे हैं। हमारे मंत्रियों से दिक्कत थी तो बाहर से समर्थन दे देते। कोइ आपको हिला नहीं सकता था। हम आपको अपना परिवार से मानते हैं। जो आप झंडा लेकर चले थे कि मोदी को देश में रोकेंगे। आपका भतीजा आज ऐलान करता है कि मोदी को बिहार में रोकेंगे।

जो कोई नहीं कर पाया, वो हमने किया : तेजस्वी

हम नीतीश का मन लगाने के लिए साथ नहीं आए थे। हम काम करने के लिए साथ आए थे। जो असंभव था, उसे हमने संभव किया। मुझे कहते थे अपने बाप के पास से नौकरी लाएगा। हमने कर के दिखाया। मुझे विपक्ष में आने की खुशी है। 17 महीने में देश में जो किसी सरकार ने नहीं किया, वो हमने कर के दिखाया।

सदन में विश्वास मत पर चर्चा : तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी को बधाई देते हैं कि 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचा है। एक ही टर्म में 3-3 बार पलट गए ये अद्भुत है। सम्राट जी कहते हैं बीजेपी उनकी मां है। हम कहते हैं उनकी असली मां तो हमारी पार्टी है। पहले तो वो हमारी ही पार्टी में थे। एक साल में सम्राट जी ने 3-3 पद ले लिए। हम आप लोगों की हमेशा इज्जत करते रहेंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि विजय सिन्हा एक ही टर्म में स्पीकर भी रह लिए, नेता विरोधी भी रह लिए। अब डिप्टी सीएम भी बन गए। इसलिए हम तीनों को बधाई देते हैं।

Pic Social Media

बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास प्रस्ताव पर पेश किया। सदन में मुख्यमंत्री जैसे ही बोलने के खड़े हुए तो RJD विधायक हंगामा करने लगे। नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा कि लोग मुझे सुनना नहीं चाहते तो वोटिंग करवाइए। नीतीश ने तेजस्वी के माता-पिता का जंगलराज याद दिलाया।

मेरे 5 विधायक गायब रहे, सबका हिसाब लूंगा : डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे जो 5 विधायक गायब रहे सबका हिसाब लूंगा। आप मुझे लोकतंत्र सिखाएंगे। लोकतंत्र को आप लूट रहे हैं। सबका इलाज करेंगे। सीबीआई 1996 में आई थी। राज्य में सरकार आपकी थी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब आप जेल गए हैं। आप भ्रष्टाचारी हैं, ये आपकी पार्टी कह रही है।

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होती है तो भ्रम फैलाते हैं : विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार से करोड़ों की संपत्ति बनाते हैं। कार्रवाई होती है तो भ्रम फैलाते हैं। अगर कोई ईमानदारी से काम करेगा तो रोएगा नहीं। कहते हैं मैं बच्चा था। बच्चे के पास इतनी संपत्ति आई कहां से, ये क्यों नहीं सबको बता देते हैं। बार-बार सनातन पर सवाल उठाया जाता था। सत्ता के लिए इन लोगों ने समझौता किया है।