दुर्गा पूजा पर बिहार में बड़ा हादसा..2 महिला समेत 1 बच्चे की मौत

बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Bihar News:
बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) जिले में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई, भगदड़ के कारण दो बुजुर्ग महिला और एक पांच वर्षीय बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल भी हो गए हैं। घायल हुए सभी लोगों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। चीनी मिल रोड स्थित राजा दल के पास पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुट गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

ये भी पढ़ेंः Vande भारत ट्रेन ने एयरलाइंस कंपनियों की नींद उड़ा दी!

ये भी पढ़ेंः बम की तरफ फटेगा गीज़र..भूलकर भी ना करें ये गलती
इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि राजा दल पूजा पंडाल के द्वार से थोड़ी दूर पहले भीड़ एक बच्चा गिरकर दब गया था। बच्चे को बचाने के लिए दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी और भीड़ में दब गई। दोनों महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हुई। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने तत्काल स्थिति नियंत्रण में लिया।

तीनों मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पंडाल में दर्शन पर प्रशासन ने रोक लगाकर हालात को काबू में कर लिया है। इसके अलावा अंबेडक चौक से अस्पताल मोड़ होते हुए चीनी मिल रोड पर भी लोगों के आवागमन को ब्लाक कर दिया गया है। मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और पुलिस पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। मौके पर काफी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला है। वहीं दूसरी ओर एक साथ दर्जन भर घायलों के सदर अस्पताल में पहुंचने पर अफरातफरी मच गई।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi