Bihar

Bihar: महिला वोट से चमकेगा CM नीतीश कुमार का सितारा, जीविका दीदियों ने दिखाई मजबूत निष्ठा

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: बिहार की राजनीति में इस बार भी महिला वोटर निर्णायक भूमिका निभाने वाली हैं।

Bihar News: बिहार की सियासत में इस बार महिला वोट (Women’s Vote) एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाने जा रहा है। पिछले कई चुनावों में महिलाओं ने जिस तरह बड़ी संख्या में मतदान (Voting) किया और राजनीतिक समीकरण बदले, वह रुझान इस बार भी जारी दिख रहा है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की योजनाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में किए गए ठोस प्रयासों के चलते महिला वोट बैंक उनके पक्ष में मजबूती से खड़ा दिख रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

जीविका दीदियों का भरोसा नीतीश पर

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने जीविका दीदियों के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसका असर साफ दिख रहा है। अब तक 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डाले जा चुके हैं। जीविका समूह से जुड़ी रामवती देवी ने एक निजी न्यूज चैनल में कहा, ‘नीतीश कुमार ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। तेल, राशन से लेकर समूह की सुविधाएं तक, सब कुछ मिल रहा है। जीविका से जुड़ने के बाद हमारी आमदनी बढ़ी है और हम आत्मनिर्भर हुए हैं।’ यह बयान सीएम नीतीश कुमार की नीतियों के प्रति महिलाओं के भरोसे को दर्शाता है।

महिलाओं का भरोसा नीतीश पर कायम

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की महिलाओं ने अपने मताधिकार का जबरदस्त इस्तेमाल किया था। उस समय महिलाओं का मतदान प्रतिशत 59.7 प्रतिशत जबकि पुरुषों का 54.6 प्रतिशत रहा था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार की महिला वोटर को ‘साइलेंट वोटर’ कह चुके हैं, जिन्होंने लगातार नीतीश कुमार का साथ दिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण को शासन की प्राथमिकता में रखा है- चाहे वह शराबबंदी कानून हो या बेटियों की शिक्षा से जुड़ी योजनाएं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनीं नीतीश की योजनाएं

मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना- 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना- पहले 6वीं और 7वीं कक्षा की छात्राओं के लिए शुरू हुई यह योजना अब कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना- लड़की के जन्म पर 5 हजार रुपये, 12वीं पास करने पर 10 हजार रुपये, और स्नातक करने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना- गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाती है।

नीतीश सरकार के विकास एजेंडे से घबराया विपक्ष

विपक्षी दल भले ही सरकार पर योजनाओं की कॉपी करने के आरोप लगा रहे हों, लेकिन हकीकत यह है कि महिला मतदाता अब नीतीश कुमार के विकास मॉडल के साथ मजबूती से खड़ी है। सीएम नीतीश कुमार की योजनाओं ने जिस तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला स्वावलंबन को नई दिशा दी है, उसने विपक्ष की रणनीति को कमजोर कर दिया है।

कब होंगे बिहार में चुनाव?

चुनाव आयोग (Election Commission) ने 6 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी किया था। 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

ये भी पढ़ेंः Bihar: सीवान में CM नीतीश कुमार की जनसभा, बोले- ‘विकास के लिए फिर चाहिए NDA सरकार’

सीएम नीतीश का पलड़ा क्यों भारी?

महिलाओं के लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की योजनाएं, उनकी शराबबंदी नीति और सामाजिक-आर्थिक सुधारों ने उन्हें बिहार की जनता, खासकर महिलाओं, के बीच मजबूत नेता बनाया है। विपक्ष के पास नीतीश की योजनाओं का कोई ठोस जवाब नहीं दिख रहा, और उनकी सक्रियता को देखकर लगता है कि इस बार भी नीतीश कुमार का पलड़ा भारी रहने वाला है।