Bihar

Bihar News: भू-माफियाओं और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्य सचिव

बिहार राजनीति
Spread the love

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने चुनाव को लेकर 7 सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक के साथ ही समीक्षा बैठक

Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और विधि-व्यवस्था की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं और तस्करों से जुड़ी तमाम जानकारियों को जुटाकर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके लिए पुलिस अधीक्षक स्तर पर स्पेशल सेल गठित कर विभिन्न कार्यालयों से अपराधियों की जानकारी इकठ्ठा की जाए। फरार चल रहे तमाम कुख्यात अपराधियों की कुर्की कराएं और व्यापक अभियान चलाकर इनकी गिरफ्तारी करें। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ तेज करने, वाहनों की जांच करने, अवैध शराब के खिलाफ निरंतर छापेमारी अभियान, कुख्यात अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सीसीए लगाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें Bihar News: चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा गिफ्ट, 125 यूनिट तक बिजली फ्री

आर्म्स एक्ट के दोषियों पर कसेगी नकेल

मुख्य सचिव ने चुनाव के पहले सभी जिलों में शस्त्र लाइसेंस और शस्त्रों की दूकानों के सत्यापन की दिशा में तेजी लाने के लिए कहा। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने आर्म्स एक्ट के दोषियों पर एक महीने के अन्दर नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने दोषी हथियार विक्रेताओं के लाइसेंस को रद्द करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई ना होने पर दूसरे मामलों में इसका खामियाजा देखने मिलता है। साथ ही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति काण्ड के लंबित मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर से मिशन मोड में इसे चलाने और पीक आवर्स में वाहनों की जांच तेज करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: Bihar News: मोतिहारी से प्रधानमंत्री बिहार को देंगे 7217 करोड़ की योजनाओं की सौगात -सम्राट चौधरी

चुनाव केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा

मीणा ने सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और किशनगंज जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चुनाव केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, रैम्प जैसी सुविधाएं ससमय सुनिश्चित की जाएं। चुनाव के दौरान अर्द्धसैनिक बलों(सीएपीएफ) के ठहरने के लिए चिन्हित भवनों में सभी व्यवस्था दुरुस्त हो। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन समेत अन्य मौजूद थे।