Bihar

Bihar News: रग्बी, एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप के लिए नीतीश सरकार की ज़ोरदार तैयारी

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी , नालंदा एवं भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आगामी एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप ( महिला/ पुरुष ) एवं एशिया कप हॉकी पुरुष चैंपियनशिप 2025 के सफल आयोजन हेतु राजगीर स्पोर्ट्स क्लब का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें: Bihar News:एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025, बिहार के लिए भारतीय रग्बी टीम घोषित

विदित हो कि बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी के तत्वाधान में राजगीर खेल परिसर, राजगीर में दिनांक 9-10 अगस्त 2025 को एशिया रग्बी अंडर 20 रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप (महिला/ पुरुष ) का आयोजन होने जा रहा है । उक्त खेल प्रतियोगिता में 9 प्रतिभागी देशों के 16 टीम के खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं । भाग लेनेवाले देशों में भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल शामिल हैं।
साथ ही राजकीय खेल अकादमी राजगीर में दिनांक 26/08/2025 से 09/09/2025 तक ‘एशिया कप हॉकी (पुरूष) चैम्पियनशिप, 2025’ प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागी / खिलाड़ी भाग लेंगे।

उक्त खेल प्रतियोगिता के अवसर पर समुचित तैयारी एवं विभिन्न कार्यों/व्यवस्थाओं का अनुश्रवण हेतु संबंधित वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकाियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्पोर्ट्स क्लब राजगीर में रग्बी प्रतियोगिता एवं हॉकी प्रतियोगिता के अवसर पर खिलाड़ियों के आवागमन, यातायात व्यवस्था , आवासन व्यवस्था , खान पान व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था , चिकित्सा व्यवस्था ,एक्सरे मशीन , ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था , हेल्प डेस्क, साफ सफाई , अग्निशमन ,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण , प्रचार प्रसार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: Bihar News:बिहार खेल क्षेत्र में पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन