Bihar

Bihar News: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 7 नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

Bihar News: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 7 नए मंत्रियों (New Ministers) के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सूचना के मुताबिक, बीजेपी कोटे से मंत्री बनाए गए सभी नेताओं को उनके विभाग सौंपे गए हैं। इस विभागों के बंटवारे के साथ-साथ कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किया गया है। जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
ये भी पढ़ेः Bihar News: फेसबुक पर बिहार पुलिस के हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, देशभर में दूसरे स्थान पर

Pic Social Media

आपको बता दें कि सबसे अहम बदलाव यह है कि बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जिन्होंने कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा दिया था, उनके विभाग अब नए मंत्री संजय सरावगी को सौंपे गए हैं। संजय सरावगी को अब बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है।

नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा इस प्रकार हुआ

  • संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • जीवेश मिश्रा – नगर विकास एवं आवास विकास
  • सुनील कुमार – पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग
  • राजू सिंह – पर्यटन विभाग
  • मोतीलाल प्रसाद – कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  • कृष्ण कुमार मंटू – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
  • विजय मंडल – आपदा प्रबंधन विभाग

पुराने मंत्रियों के विभागों में भी हुए बदलाव

इसके साथ ही पुराने मंत्रियों के विभाग में भी फेरबदल किया गया है। अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि और खनन विभाग दिया गया है, जबकि नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले पथ निर्माण विभाग विजय सिन्हा के पास था।

अन्य बदलाव

  • जीवेश मिश्रा को अब नगर विकास विभाग सौंपा गया है, जो पहले नितिन नवीन के पास था।
  • मंगल पांडेय के पास अब स्वास्थ्य और विधि विभाग रहेगा।
  • नीतीश मिश्रा के पास उद्योग विभाग की जिम्मेदारी होगी।
  • प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग सौंपा गया है।
  • संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ेः Bihar: हर खेत तक सिंचाई का जल पहुंचाने का प्रयास कर रही है सरकार: Santosh Suman

बता दें कि 7 नए मंत्रियों ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शपथ ली थी। इनमें बीजेपी कोटे से संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, और विजय मंडल शामिल हैं।