Bihar

Bihar News: ऊर्जा सचिव पंकज पाल ने ERPC के अधिकारियों के साथ की बैठक

बिहार
Spread the love

Bihar News: ऊर्जा सचिव सह सीएमडी बीएसपीएचसीएल पंकज कुमार पाल ने ईस्टर्न रीजनल पावर कमेटी (ईआरपीसी) सचिवालय, कोलकाता का दौरा किया। इस अवसर पर उनकी बैठक ईआरपीसी के सदस्य सचिव एन एस मोंडल के साथ हुई, जिसमें बीएसपीएचसीएल और ईआरपीसी सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में बिहार राज्य की विद्युत स्थिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
ये भी पढ़ेंः Patna: CM नीतीश का ईद का तोहफा..715 सहायक अनुवादकों को दिए नियुक्ति पत्र

ऊर्जा सचिव ने बिहार ऊर्जा विभाग के प्रयासों का विवरण करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में उप-संचरण और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के कारण राज्य में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

आगामी अप्रैल-मई माह में राज्य की विद्युत अधिकतम मांग लगभग 7000 मेगावाट तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अगस्त-सितंबर में यह मांग बढ़कर 9000 मेगावाट तक पहुंच सकती है। ईआरपीसी के सदस्य सचिव ने इस मांग को पूरा करने के लिए चल रहे विद्युत उत्पादन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की, जिसमें एसजेवीएन- बक्सर ताप विद्युत संयंत्र (2X 660 मेगावाट), एनटीपीसी- बाढ़ (स्टेज-1, यूनिट III, 660 मेगावाट) और एनटीपीसी- नॉर्थ करनपुरा (यूनिट III, 660 मेगावाट) शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Bihar: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें- CM नीतीश कुमार

सीएमडी, बीएसपीएचसीएल ने बताया कि संभावित विद्युत मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न स्रोतों से विद्युत क्रय की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही, संबंधित विद्युत उत्पादन कंपनियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि इन परियोजनाओं को शीघ्र कमीशन किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों से बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास को और अधिक गति मिलेगी।