Bihar

Bihar News: छह महीने में 1. 29 लाख से अधिक जमीनों का हुआ ई-निबंधन

बिहार राजनीति
Spread the love

सभी निबंधन कार्यालयों में हो रहा पेपरलेस निबंधन

अबतक एक लाख 29 हजार 949 आवेदनों का किया गया ई-निबंधन

29,07,336 लोगों ने कराया ई-केवाईसी

Bihar News: राज्य में पेपरलेस तरीके से जमीनों के निबंधन ने रफ्तार पकड़ ली है| दिसंबर 2024 से लागू ई-निबंधन सुविधा के तहत बीते छह महीनों में कुल एक लाख 55 हजार 239 आवेदन आए हैं, जिनमें से एक लाख 29 हजार 949 आवेदनों का ई-निबंधन किया गयाI है। इसके साथ ही 29,07,336 से अधिक लोगों ने ई-निबंधन सॉफ्टवेयर के जरिए ई-केवाईसी कराया है। गौरतलब है कि बीते वर्ष जुलाई में पांच कार्यालयों में ई-निबंधन सॉफ्टवेयर की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद में दिसंबर से प्रदेश के सभी निबंधन कार्यालयों में लागू है।

ये भी पढ़ें: Bihar: मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत बाढ़ पूर्व तैयारियों को करें सुनिश्चित अपर मुख्य सचिव

ई-निबंधन से धोखाधड़ी की आशंका कम

ई-निबंधन सुविधा शुरू होने से दस्तावेजों का ऑनलाईन सत्यापन, घर बैठे शुल्क जमा, पारदर्शिता होने से धोखाधड़ी की कम आशंका और निबंधन संबंधी कामों का तुरंत निपटारा हो रहा है। इसके अलावा शादी के निबंधन, निबंधित दस्तावेजों की खोज, सच्ची प्रतिलिपि और ऋण अवभार प्रमाण पत्र की ऑनलाईन सुविधाएं भी मिल रहीं हैं। लोग ऑनलाइन समय बुकिंग के जरिए भी निबंधन करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश ने बेला औद्योगिक क्षेत्र मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण का किया उद्घाटन