bihar news nitish yatra

Bihar News: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन की वजह से CM नीतीश ने प्रगति यात्रा स्थगित की

बिहार राजनीति
Spread the love

अब 5 जनवरी को मुजफ्फरपुर में तो 6 जनवरी को वैशाली में होगा कार्यक्रम

Bihar News पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक की वजह से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज और कल होने वाली प्रगति यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत आज मुजफ्फरपुर तो कल (शनिवार) को हाजीपुर जाने वाले थे लेकिन अब इसी कार्यक्रम को संसोधित कर दिया गया है।

अब 5 जनवरी को मुजफ्फरपुर में तो 6 जनवरी को वैशाली में होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री की स्थगित प्रगति यात्रा को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री 5 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 6 जनवरी को वैशाली आएंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

सीएम नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर दुख जताते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।

ये था सीएम नीतीश का प्रस्तावित कार्यक्रम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले मुसहरी के नरौली पंचायत में हेलीकॉप्टर से लैंड करने वाले थे। वहां करीब 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात जिले वासियों को सौगात देने वाले थे।