Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पूरे राज्य के दौरे पर निकल रहे हैं। यह उनकी 16वीं जिला यात्रा होगी, जिसे “समृद्धि यात्रा” नाम दिया गया है। यह यात्रा 16 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे।
यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से होगी
अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी हर बड़ी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से करते रहे हैं। इस बार भी उम्मीद है कि समृद्धि यात्रा की शुरुआत वहीं से होगी। सभी जिलों की तारीखें एक-दो दिन में जारी कर दी जाएंगी।
जिलों में योजनाओं की होगी जमीनी जांच
इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री यह देखेंगे कि सरकारी योजनाएं जमीन पर कितनी सही तरह से लागू हो रही हैं। खास तौर पर प्रगति यात्रा में लिए गए फैसलों और सात निश्चय योजना से जुड़ी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
जनसंवाद और समीक्षा बैठकें भी होंगी
मुख्यमंत्री जिलों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें लोग अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री को बता सकेंगे। इसके अलावा जिलास्तरीय समीक्षा बैठकें भी होंगी, जिनमें अधिकारी कामकाज की रिपोर्ट देंगे।
नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इससे विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।
अधिकारियों को तैयारी के निर्देश
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के डीएम, एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि समृद्धि यात्रा के सभी कार्यक्रमों की तैयारी समय पर पूरी की जाए। दौरे के दौरान सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
