Bihar

Bihar: CM नीतीश ने पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये

बिहार
Spread the love

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व आई०पी०एस० अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य स्व० किशोर कुणाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। कुर्जी स्थित बिहार विद्यापीठ परिसर में आयोजित श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री ने स्व० किशोर कुणाल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ेः Bihar MLC By-Election: CM नीतीश एनडीए के JDU प्रत्याशी ललन प्रसाद के नामांकन में शामिल हुए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व० आचार्य किशोर कुणाल की धर्मपत्नी अनीता कुणाल, पुत्र सायन कुणाल, बहू एवं सांसद शाम्भवी, स्व० आचार्य किशोर कुणाल के समधी एवं ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

ये भी पढ़ेः Bihar News: तिरहुत मुख्य नहर के सेवा पथ पर सड़क निर्माण

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।