Bihar News:राजस्थान के जैसलमेर में गोलीबारी के दौरान बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पौरा गांव के रहने वाले सेना के जवान पंकज कुमार रजक के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar News: PMGSY में छूटे टोलों को जोड़ा जा रहा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से
मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान पंकज कुमार रजक के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जायेगी, साथ ही शहीद जवान पंकज कुमार रजक का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
ये भी पढ़ें: Bihar News: मोतिहारी में प्रधानमंत्री द्वारा 7,200 करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन
