लोकसभा चुनाव में बिहार BJP का ‘अंकगणित’

बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
BJP Bihar: आगामी लोकसभा चुनाव में जुटी सभी पार्टियां अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। बीजेपी भी बार हैट़़्रिक लगाने के इरादे से चुनाव में उतरेगी। जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है इसी को लेकर भाजपा ने बिहार में सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया है। इस फार्मूले के मुताबिक भाजपा राज्य की 40 में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ेंः योगी सरकार का बड़ा तोहफ़ा..यूपी में फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः 2024 में फिर साथ आएंगे अखिलेश-मायावती? पढ़िए बड़ी ख़बर

पार्टी ने लोजपा के दोनों धड़ों के लिए पहले की तरह छह सीटें छोड़ी हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एक सीट देने का प्लान बनाया है। शेष एक सीट विशेष रणनीति के तहत खाली रखी गई है।

सूत्रों के अनुसार लोजपा के दोनों धड़ों में जारी विवाद के बीच पार्टी नेतृत्व ने चिराग पासवान और पशुपति पारस के लिए बीते लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी छह सीटें देने का निर्णय लिया है। यानी दोनों धड़ों के हिस्से तीन-तीन सीटें ही आएंगी। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने हाजीपुर सीट पर चिराग को पहली प्राथमिकता देने का संकेत दिया है। इस सीट से फिलहाल पशुपति सांसद हैं।

बिहार की 35 सीटें पर भाजपा की नजर
भाजपा ने बिहार में 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के रणनीतिकारों का दावा है कि आंतरिक सर्वे में किशनगंज और नालंदा को छोड़ कर शेष 38 सीटों पर राजग के लिए सकारात्मक फीडबैक मिला है।
हम पार्टी पहली बार मैदान में
कुशवाहा साल 2014 में भाजपा के साथ थे। तब उनकी पार्टी आरएलएसपी को बिहार में तीन सीटों पर जीत मिली थी। तीनों सीटों पर जीत के बाद कुशवाहा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इस बार भाजपा ने उन्हें दो सीटें ही देने का फैसला किया है। हाल ही में राजग में शामिल हुए जीतन राम मांझी की पार्टी हम को भाजपा एक सीट देगी। संभावना है कि उनकी पार्टी भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे।
जदयू के आधा दर्जन सांसद भाजपा के संपर्क में
जदयू के आधा दर्जन सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। इनमें ऐसे सांसद शामिल हैं, जिन्हें राजग-जदयू गठबंधन से अपनी सीटें गंवाने का खतरा है। गौरतलब है कि बीते चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में जदयू ने किशनगंज को छोड़ कर कोसी-सीमांचल की सभी सीटें जीती थी। यहां जदयू का मुकाबला राजग और कांग्रेस से था। अब नए गठबंधन में राजद और कांग्रेस की इसी क्षेत्र की सीटों पर नजरें हैं। इसके अलावा पार्टी के कई सांसद ऐसे हैं जो नए गठबंधन को लेकर सहज नहीं है। ये सांसद संभवत: अक्तूबर में पाला बदलेंगे, जिससे उन्हें लोकसभा उपचुनाव का सामना नहीं करना पड़े।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi