Bihar

Bihar: बिहार STF की अप्रैल में बड़ी कार्रवाई, 115 मोस्ट वांटेड अपराधी और 13 नक्सली गिरफ्तार

बिहार राजनीति
Spread the love

एसटीएफ की तरफ से नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में हासिल की यह बड़ी उपलब्धि
2 लाख का 1, 1 लाख का 3 इनामी, 50 हजार के 3 इनामी और 25 हजार के इनामी 25 अपराधियों को दबोचा गया
13 नक्सलियों को भी किया गया गिरफ्तार, पुलिस से लूटे 5 एके-47 हथियार, 7 रेगुलर और 37 देशी हथियार किए गए बरामद
अप्रैल महीने में नक्सलियों या अपराधियों के साथ 3 मुठभेड़ हुए, जिसमें 1 घोषित इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारा गया

Bihar News: बिहार पुलिस की एसटीएफ (Special Task Force) इकाई ने अप्रैल महीने में 115 मोस्ट वांटेड अपराधी (Most Wanted Criminal) को गिरफ्तार किया है। इसमें 18 घोषित इनामी अपराधी हैं। इन अपराधियों में दो लाख रुपये का इनामी अपराधी की संख्या 1, एक लाख का इनामी 3, 50 हजार रुपये का इनामी 3 और 25 हजार रुपये के इनामी 11 अपराधी शामिल हैं। अपराधियों की इस फेहरिस्त में 13 नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है। इस महीने अपराधियों के खिलाफ की गई व्यापक कार्रवाई के दौरान पुलिस से लूटे गए 5 एके-47 हथियार के अलावा 7 रेगुलर और 37 देशी हथियारों की बरामदगी की गई है।
ये भी पढ़ेंः Patna: पिछले 5 महीने में जलापूर्ति संबंधित 25,525 शिकायतों का किया गया सफलतापूर्वक निवारण

Pic Social Media

पुलिस मुख्यालस के स्तर से जारी इससे संबंधित विस्तृत आकंड़ों के अनुसार, 8 अप्रैल को एसटीएफ (STF) की विशेष टीम और बांका जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बांका के कटोरिया थाना के बूढ़ीघाट इलाके (Budhighat Area) का एक लाख रुपये का इनामी अंतरराज्यीय कुख्यात नक्सली रमेश टुडू उर्फ टेटुआ मुठभेड़ के दौरान मारा गया। इसके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इस नक्सली पर 15 नक्सली कांड दर्ज हैं, जिसमें हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अर्म्स एक्ट, नक्सली वारदात समेत अन्य शामिल हैं।

इसके अलावा एसटीएफ ने नालंदा जिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में अर्म्स तस्कर किशन सिंह को मुठभेड़ के बाद अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी निशानदेही पर चार अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक ग्लॉक पिस्टल, 1 रिवाल्वर और 1 रायफल बरामद किया गया। एसटीएफ की मोकामा दियारा इलाके के अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुआ, जिसमें कुख्यात अपराधी मुकेश राय, अर्जुन राय समेत अन्य गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से पुलिस से लूटी गई एक रायफल के अलावा कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद की गई हैं।

ये भी पढ़ेंः Patna News: स्वास्थ्य सेवाओं में बिहार ने कायम किया एक और मील स्तम्भ

गिरफ्तार किए गए कुछ कुख्यात अपराधी और नक्सली

2 लाख रुपये का इनामी विकास उर्फ जॉन राइट, यह वैशाली के राजापाकर का रहने वाला है।
1 लाख रुपये का इनामी जमुई के काकन निवासी सुभाष कुमार महतो, भागलपुर के गोपालपुर थाना के लतरा निवासी नवीन यादव एवं मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना निवासी राजा कुमार
गया के मुफस्सिल थाना के सलेमपुर टोला निवासी भोला चौधरी और मधेपुरा के रतवारा का रहने वाला अपराधी योतिष सिंह शामिल है।
गया के वजीरगंज का कैलु यादव, औरंगाबाद के गोह का लाला शर्मा, गया के इमामगंज का रूपेश पासवान, गया के छक्करबंधा थाना का परीक्षाजी समेत अन्य नक्सली शामिल हैं।