सुपरटेक-1 में एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा..फ्लैट मालिक ख़बर ध्यान से पढ़ें

दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। कहानी बुधवार देर शाम की है। टावर D-5 में बर्थडे पार्टी थी। 20 के करीब लोग टू-व्हीलर-4 व्हीलर पर सवार होकर गेट नंबर-1 से अंदर जाने लगे तो सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया। लेकिन फ्लैट में रहने वाले किराएदार ने माय गेट एप पर एंट्री की इजाजत दे दी। सभी अंदर से टावर D-5 पहुंच गए। पार्टी का दौर शुरू हो गया। तेज आवाज़ में गाना-बजाना..शोर मचाना..जिससे टावर में रहने वाले लोग परेशान हो गए। और सिक्योरिटी इंचार्ज से शिकायत की। पार्टी में शामिल युवकों से शोर-शराबा बंद करने को कहा गया..लेकिन शराब के नशे में धुत युवक मार-पीट पर उतारू हो गए। गालियां देने लगे।

इस बीच किसी ने बिसरख थाने को खबर कर दी। कुछ ही देर में पुलिस आ गई और  शोर कर रहे लोगों को थाने लेकर गई। और हंगामा कर रहे लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया। इधर फ्लैट के मालिक को भी इसकी खबर दी गई..जिसके बाद फ्लैट मालिक ने तुरंक एक्शन लेते हुए किराएदार से फौरन फ्लैट खाली करने को कह दिया।

सुपरटेक में रहने वाले शिवेश ने खबरीमीडिया को बताया कि- बात सिर्फ एक टावर की नहीं है। सुपरटेक के हर टावर में बैचलर किराएदार रह रहे हैं। आए दिन पार्टी करना..शोर शराबा करना इनकी आदत में शुमार हो चुका है। जिससे दूसरे फ्लैट में रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में फ्लैट मालिकों को बैचलर लोगों को किराये पर रखना बंद करना होगा। तभी इस तरह की चीजों से बचा जा सकता है।

READ: – Supertech, Greater Noida west news, Noida Extension News, khabrimedia, supertech