Big Breaking: दिल्ली का कौन बनेगा सीएम, हो गया ऐलान
Delhi New CM: राजधानी दिल्ली की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। आज दिल्ली को नया मुख्यमंत्री (Delhi New CM) मिल गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लग गई है। नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे।
ये भी पढ़ेंः UP News: समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र जनता के सामने- CM Yogi

रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा। आपको बता दें कि बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम का हुआ ऐलान
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 26 साल बाद बड़ी जीत हासिल दर्ज की है। 8 फरवरी को आए नतीजे में बीजेपी को 70 में 48 सीटें मिली। नतीजों के 11 दिनों बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। चुनाव नतीजों के बाद से ही बीजेपी में सीएम के लिए कई नामों की चर्चा थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बात प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) की हो रही थी। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (Aap) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को हराया है। वो पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने जयपुर संभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

कौन हैं बीजेपी नेता रेखा गुप्ता
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वर्तमान समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। वो दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता को 68,200 वोट मिले। वहीं आप नेता बंदना कुमारी को 38,605 वोट मिले। कांग्रेस के प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट मिले।
रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था।
