Delhi-नोएडा-ग्रेटर नोएडा..4 जनवरी तक मौसम विभाग का अलर्ट पढ़िए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Weather Update: देशभर के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (NCR) में ठंड अपना असर दिखा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद दिल्ली (Delhi) और आस पास के इलाकों में कोहरे से कुछ राहत तो मिली लेकिन ठंड बढ़ गई है। सोमवार को कई जगर तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली और पूरे दिन धूप नहीं निकल पाने और पूर्व की तरफ से आने वाली ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West:कड़ाके की ठंड के बीच,मेट्रो की मांग पर प्रदर्शन

Pic Social Media

दिल्ली में इससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार नए वर्ष से 4 जनवरी तक मौसम काफी तेजी से बदल सकता है। इससे सुबह के वक्त भी ठंड बढ़ने की संभावना है। साथ मध्यम स्तर से लेकर घने स्तर का कोहरा हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में सबसे कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 4.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर था। इसी कारण से ठंड काफी बढ़ गई है। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली में मयूर विहार में सबसे अधिक ठंड रही। इस साथ ही अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह में थोड़ी देर के लिए आइजीआइ एयरपोर्ट (IGI Airport) के पास थोड़ी देर के लिए दृश्यता 300 मीटर थी। इससे उड़ाने प्रभावित हुई लेकिन बाद में दृश्यता बढ़कर 900 मीटर के आसपास हो गई।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि कोहरा (Fog) की चादर अभी जमीन से 100 से 150 मीटर की ऊंचाई पर छाई हुई है। इस वजह से आकाश साफ होने के बावजूद पूरे दिन सूरज की रोशनी नहीं निकल पाई।

धूप नहीं निकलने और पहाड़ो से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि 4 तक जनवरी न्यूनतम तापमान भी घटकर दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार जनवरी के बीच भी आकाश साफ रहेगा। इस दौरान मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है।

31 दिसंबर का दिन रहा तीन वर्षों में सबसे अधिक ठंडा

बीते साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को तीन वर्षों में सबसे अधिक ठंडा रहा। इससे पहले वर्ष 2020 में 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद वर्ष के आखिरी दिन इस बार अधिकतम तापमान सबसे कम रहा।

दिल्ली में जिन जगहों पर अधिक ठंड रही वहां का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जगह अधिकतम न्यूनतम

मयूर विहार 13.3 11.9

रिज एरिया 14.6 10.0

लोधी रोड 15.0 10.8

नरेला 15.0 11.8

जाफरपुर 15.0 12.1