Rajasthan में विकास की रफ्तार तेज, CM भजनलाल शर्मा ने जयपुर संभाग की वर्चुअल मीटिंग की
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के प्रयासों से राजस्थान फिर से विकास के पथ पर दौड़ने लगा है। सीएम शर्मा राजस्थान (Rajasthan) में हो रहे विकास कार्यों की समय समय पर समीक्षा भी करते रहते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर संभाग के विकास कार्यों को लेकर वर्चुअल मीटिंग (Virtual Meeting) की। इस बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को बीते बजट साल 2024-25 की लंबित घोषणाओं की रिपोर्ट तीन दिन के अन्दर देने का निर्देश दिए। सीएम शर्मा (CM Sharma) ने यह स्पष्ट कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी कलेक्टर्स की होगी, और समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर निरीक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की जांच के बाद सभी आवश्यक मंजूरी फरवरी के अंत तक जारी कर दी जाए।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan के वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, भजनलाल सरकार बढ़ाएगी तीर्थ यात्रा योजना का कोटा
गर्मी के लिए कंटीन्जेंसी प्लान बनाने का दिए निर्देश
इस बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आने वाली गर्मियों के मौसम में जनता को पानी और बिजली की समस्या से बचाने के लिए सभी जिला अधिकारियों को कंटिंजेंसी प्लान बनाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल के अवैध कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई और बारिश के पानी के उचित निकास की व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया।
हैरिटेज भी, हाइटेक भी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आगे कहा कि सरकार का विजन है हैरिटेज भी, हाइटेक भी। इसके तहत प्रदेश में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि विरासत और आधुनिकता के संतुलन से राजस्थान को एक नई पहचान मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने कुचामन सिटी में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार फैलाया

पर्यटन और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा खास फोकस
झुंझुनूं के लोहार्गल और खाटूश्यामजी मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को भी सीएम शर्मा ने कहा। जयपुर में प्रस्तावित हाईटेक सिटी को राजस्थान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए मुख्यमंत्री ने सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के उच्चतम स्तर पर विकास के निर्देश दिए।
इस मीटिंग में कलेक्टरों ने आगामी बजट 2025-26 के लिए जल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और परिवहन से जुड़े कई अहम सुझाव भी दिए। सीएम भजनलाल शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार तेज गति से काम करेगी, जिससे राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।
