Vande भारत ट्रेन ने एयरलाइंस कंपनियों की नींद उड़ा दी!

Trending वायरल

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Vande Bharat: देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेनों में शामिल वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन दो शहरों के बीच की दूरी बहुत ही कम समय में तय कर ले रही है। जिसका असर एयरलाइंस (Airlines) तक को पड़ रहा है। आपको बता दें कि सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च होने का सीधा असर हवाई यात्राओं पड़ रहा है। खबर की मानें तो इन ट्रेनों के आने के बाद एयर ट्रैफिक और टिकट की दरों में भी गिरावट दर्ज की गई है। मध्य रेलवे की तरफ से जुटाए गए आंकड़े ऐसे संकेत दे रहे हैं। हाल ही में मध्य रेल ने लिंग और उम्र के आधार पर यात्रियों का डेटा जुटाया था।
ये भी पढ़ेंः ISRO की अंतरिक्ष में एक और छलांग

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः ये हैं दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतें, जानें क्या है इनकी खासियत
CR का डेटा के मुताबिक मुंबई (Mumbai) से शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मं सबसे ज्यादा यात्री 31 से 45 की उम्र के सफर कर रहे हैं। इनके बाद 15 से 30 आयुवर्ग के यात्री हैं। रेलवे के आंकड़ों में CR के चार मार्गों पर चल रही वंदे भारत भी हैं। इनमें मुंबई से शिर्डी, गोवा और सोलापुर जाने वाले यात्रियों का 15 सितंबर से 13 अक्टूबर तक का डेटा जुटाया गया था। इस दौरान कुल 85 हजार 600 पुरुष, 26 ट्रांसजेंडर, 57 हजार 838 महिला यात्रियों ने वंदे भारत से सफर किया।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराज मानसपुरे ने जानकारी दी कि अनुमान है कि वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग के बाद एयर ट्रैफिक में 10-20 फीसदी और हवाई टिकट की दरों में 20-30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रेलवे लगातार वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता बढ़ाने और यात्रियों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है। आंकड़े बताते हैं कि देश के 34 मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं।
अब लेटकर भी कर सकेंगे वंदे भारत में यात्रा
वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का मजा ले रहे यात्रियों को जल्दी स्लीपर वर्जन की भी सौगात मिलने वाली है। हाल ही में नई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया था।। साथ ही उन्होंने बताया है कि नई स्लीपर ट्रेनें 2024 की शुरुआत में आ सकती हैं।

Pic Social Media

कब तक आ सकती हैं?
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मार्च 2024 तक स्लीपर वंदे भारत सामने आ सकती हैं। हालांकि, लॉन्चिंग की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि पहली स्लीपर ट्रेन में 857 बर्थ हो सकती हैं। साथ ही ये नई सुविधाओं से भी लैस होंगे।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi