Bihar: बिहार के सीएम नीतीश ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहारवासियों के लिए एक खास संदेश जारी किया है।
Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहारवासियों के लिए एक खास संदेश जारी किया है। उन्होंने आज शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि अब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान नहीं, बल्कि सम्मान की बात है। सीएम नीतीश ने दावा किया कि उन्होंने 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से ईमानदारी और मेहनत के साथ जनता की सेवा की है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सबके लिए काम किया, अपने लिए कुछ नहीं- सीएम नीतीश
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि 2005 में पहली बार सत्ता में आने के बाद से उन्होंने ईमानदारी और मेहनत के साथ जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा, ‘चाहे आप हिंदू हों, मुसलमान हों, ऊंची जाति के हों, पिछड़े हों, अति पिछड़े हों, दलित या महादलित हमने सबके लिए काम किया है। हमने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया।’
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि पहले ‘बिहारी’ शब्द को अपमानजनक रूप में देखा जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और विकास के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है।
ये भी पढ़ेंः Patna: CM नीतीश के राज में ‘रोशन’ बिहार, प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता बिहार
महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन उनकी सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘आज बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही हैं। यह बिहार की नई पहचान है।’ सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनकी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
एनडीए ही बिहार का विकास कर सकता है- सीएम नीतीश
वीडियो संदेश में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि एनडीए गठबंधन ही बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। ‘हमें केंद्र से हर संभव मदद मिल रही है। सिर्फ एनडीए ही बिहार का विकास कर सकता है और इसे देश के शीर्ष राज्यों में शामिल कर सकता है।’ सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर एनडीए फिर से सत्ता में आता है, तो बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य तेज गति से जारी रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Bihar चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान, 20 साल में हुए विकास का दिया पूरा ब्यौरा
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

