Patna

Patna: PM Modi आज बिहार को देंगे 13,483 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 13 लाख से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

आज झंझारपुर से प्रधानमंत्री 13,483 करोड़ की गैस, विद्युत और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

1173 करोड़ की बिजली परियोजना और बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा सहित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी

Patna News: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज बिहार के झंझारपुर (Jhanjharpur) से गैस, विद्युत और रेलवे से जुड़ी कुल 13,483 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य के 13 लाख 24 हजार से अधिक गरीब परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उनके सपनों को पंख देंगे। इस बात की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी है।

Pic Social Media

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) ने कहा कि प्रधानमंत्री आज पक्के मकानों की चाबी सौंपकर 1 लाख ग्रामीण और 54 हजार नगरीय परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 930 करोड़ का हस्तांतरण भी किया जाएगा।

बिहार में कुल 15 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 4.20 लाख मकान अकेले राज्य के गरीब परिवारों के लिए हैं। अब तक 10 लाख परिवारों को मकान निर्माण की पूर्णता पर 4000 करोड़ की सहायता दी गई है, जिसमें 60 प्रतिशत लाभार्थी यानी 6.5 लाख परिवार बिहार के हैं।

ये भी पढ़ेंः Patna: CM नीतीश कुमार ने बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर किया नमन

पीएम मोदी झंझारपुर में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें 1173 करोड़ की बिजली परियोजना, रेल अनलोडिंग सुविधा और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला शामिल है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी का यह दो महीने में दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले 24 फरवरी को वे भागलपुर आए थे, जहां उन्होंने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की थी। उस दौरान 75 लाख से अधिक किसानों को 1600 करोड़ की राशि मिली थी।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन हेतु बिहार सरकार की कड़ी तैयारी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पिछली यात्रा में पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें “लाडला सीएम” कहा था। आज की सभा में भी प्रधानमंत्री राज्य को विकास की नई सौगातें देने जा रहे हैं।