सावधान रहिए..कश्मीर में भारी बर्फ़बारी का दिल्ली-NCR पर असर

Trending दिल्ली दिल्ली NCR

Cold Wave Forecast: बदलते मौसम से देशभर के कई इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। हिमांचल (Himachal) और कश्मीर (Kashmir) में तो बर्फ़बारी भी शुरु हो गई है। पहाड़ों पर इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। इसका असर उससे सटे मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। कश्मीर में तापमान शून्य (0) से काफी नीचे चला गया है। वहीं, दिल्ली (Delhi) की बात करें तो यहां भी पारा लुढ़कता जा रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अधिकांश इलाकों में आसमाने में बादल छाए हुए हैं। IMD के अनुसार कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दोर गुरुवार को समाप्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। दिन में और अधिक बर्फबारी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में करिश्मा..फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगी इस रूट की मेट्रो

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः गुड़गांव में 4 करोड़ का फ्लैट..बुकिंग के लिए लोगों की लंबी कतार
मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार श्रीनगर सहित घाटी के ज्यादातर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश की वजह से घाटी में पिछले तीन सप्ताह का शुष्क दौर समाप्त हो गया। विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी की वजह से घाटी में सर्दी बढ़ गई तथा बच्चों और बुजुर्गों को मौसम संबंधि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, घाटी में कई स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि हुई है तथा गुलमर्ग में बुधवार रात को पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तथा गुलमर्ग में पारा शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली में भी बढ़ी ठंड

राजधानी दिल्ली में ठंडक बढ़ने लगी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिन के दौरान सामान्यतः बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

पंजाब के कई जिलों में बारिश, ठंड बढ़ी

पंजाब में सुबह से ही राजधानी चंडीगढ़ सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। इस से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है जिससे पंजाब में बारिश हुई है। चंडीगढ़ में सुबह तीन बजे बारिश हुई। मोहाली, अमृतसर, जालंधर, पटियाला सहित कई जिलों में रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है जिस से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

अब शुरु होगा कोहरा

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया था कि पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आयेगा। बीते दिन भी पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से 4 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश के बाद कई जिलों में धुंध पड़ सकते हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी मालवा को छोड़कर पंजाब के ज्यादातर जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। मौसम के बदलाव के चलते कोहरे से लोगों की मुश्किल बढ़ जाएगी। इससे रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi