Auto Expo: एम्बेसडर का नया वर्जन आया सामने, नोएडा के इंजीनियर्स ने किया कमाल
Auto Expo: नोएडा के इंजीनियर्स के इस काम के बारे में जानकर आप जरूर खुश होंगे। आपको बता दें कि नोएडा (Noida) के इंजीनियर्स ने एम्बेसडर गाड़ी (Ambassador Car) को पेश किया है, जो पूरी तरीके से इलेक्ट्रिक (Electric) है। यह एम्बेसडर कार एक बार चार्ज होने के बाद 120 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। लगभग 3 घंटे में पूरी तरीके से गाड़ी चार्ज हो जाएगी। इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: ग़ाज़ियाबाद में घर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर आ गई

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए कैसे तैयार हुई गाड़ी?
नोएडा (Noida) के इंजीनियर्स द्वारा बनाई गई गाड़ी में साढ़े 5 लाख की किट लगेगी। उसके बाद गाड़ी को चलाया जा सकता है। पुरानी कार सड़क पर चलने के लिए एक बार फिर से तैयार हो जाएगी। कंपनी का नाम IX ENERGY है। जिसने एम्बेसडर को पूरी तरीके से इलेक्ट्रिक बनाया है। यह कंपनी पहले हाइब्रिड बस (Hybrid Bus) बनाने का काम किया करती थी, लेकिन इलेक्ट्रिक की दुनिया में अब कदम रख दिया है। यह कंपनी नोएडा के सेक्टर 73 में स्थित है।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा एलिवेटेड रोड पर धड़ाधड़ कट रहे हैं चालान..वजह जान लीजिए
कंपनी के अधिकारी ने ये कहा
कंपनी की ओर से महेश अधिकारी ने जानकारी दी कि यह गाड़ी पूरी तरीके से इलेक्ट्रिक है। केवल छोटे वाहनों के साथ ही ट्रक को भी इलेक्ट्रिक के रूप में बदलाव किया जा सकता है। हम मार्केट से पुरानी और कबड्डी की गाड़ी लेते हैं। उसके बाद उस पर काम किया जाता है। इस कंपनी में 17 लोग काम करते हैं।
Auto Expo 2025
Bharat Mobility 2025 के तहत Auto Expo 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जो 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। ऑटो एक्सपो में नई-पुरानी कारों के साथ टेक्नोलॉजी और भविष्य के वाहनों को शोकेस किया जा रहा है। इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा फोकस किया गया है। आपको बता दें कि सबसे पहले ऑटो एक्सपो दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ करता था, बाद में इसे एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट किया गया। लेकिन इस साल फिर से इसे दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया जा रहा है।
