Authority: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 9 सोसायटी पर लगा जुर्माना, जानिए क्या है कारण
Authority News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की कई सोसाइटियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) की कई बड़ी सोसाइटियों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। इन सोसाइटियों पर बिना ट्रीटमेंट के सीवरेज पानी (Sewerage Water) नालों में बहाने पर सख्त कार्रवाई हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिले में, अगर कोई सोसाइटी ऐसा करती पाई जाती है तो उसका एओए रजिस्ट्रेशन (AOA Registration) भी रद्द किया जाएगा और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने मेरठ स्थित चिटफंड कार्यालय (Chit Fund Office) को पत्र लिखकर कुछ सोसाइटीज के रजिस्ट्रेशन कैंसिल (Registration Cancelled) करने की सिफारिश की है। जिसके तहत अभी तक 2 सोसाइटीज पर कार्रवाई की जा चुकी है, वहीं 7 और सोसाइटीज की लिस्ट तैयार कर ली गई है। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ेंः Traffic Rule: दिल्ली में इस स्टीकर के बिना गाड़ी चलाई तो…!
आपको बता दें कि नोएडा में ड्रेन की सफाई पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी अभी भी पानी काला और बदबूदार बना हुआ है। इसकी एक प्रमुख वजह सोसाइटीज द्वारा बिना ट्रीटमेंट के सीवरेज पानी को सीधे नालों में छोड़ना है। पहले चरण में सात सोसाइटीज पर कुल 1.17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस विषय में नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UP PCB) को भी खत लिखा था, लेकिन अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। यह कार्रवाई शहर के जल निकासी और पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम हो सकती है।
इन सोसाइटीज के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई
शहर में करीब 100 सोसाइटीज हैं, जहां लाखों लोग रहते हैं। इनमें से कुछ सोसाइटीज पर दूसरे दूसरे कारणों से जुर्माने लगाए गए हैं और कुछ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उदाहरण के लिए, सेक्टर 100 की लोटस पनाश सोसाइटी पर कार्रवाई होनी है, वहीं लोटस बुलेवर्ड पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सेक्टर 120 की आरजी रेजिडेंसी को 11 लाख 90 हजार रुपये, सेक्टर 78 की सिक्का कर्मिक को 20 लाख 30 हजार रुपये और सेक्टर 137 की पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी को 17 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार, सेक्टर 75 की एम्स मैक्स गार्डेनिया को 29 लाख 45 हजार रुपये, सेक्टर 45 की प्रतीक फीडटेक को 18 लाख 30 हजार रुपये और सेक्टर 46 की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी को 19 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Heat Wave: दिल्ली-NCR अगले 4 दिन सावधान!
सोसाइटीज के खिलाफ कारवाई शुरू
नोएडा में ड्रेनों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, फिर भी नाले का पानी काला और दुर्गंधयुक्त बना रहता है। प्रशासन के मुताबिक इसका प्रमुख कारण सोसाइटीज द्वारा बिना ट्रीटमेंट के सीवरेज पानी नाले में छोड़ना है। कई सोसाइटीज चोरी-छिपे सीवरेज पानी को ड्रेन में बहा रही हैं, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। प्रशासन अब इस समस्या के समाधान के लिए कठोर कदम उठाते हुए सोसाइटीज के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी है।
सोसायटी का सीवर कनेक्शन भी कटेगा
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम के अनुसार नोएडा में ड्रेन की साफ-सफाई पर लाखों रुपए खर्च होते है। लेकिन इसके बाद भी ड्रेन में पानी काला और बदबूदार ही रहता है। निरीक्षण में पाया गया कि सोसायटी बिना ट्रीटेड किए सीवरेज पानी को ड्रेन में बहा रहे है। जिन सोसायटी में ऐसा किया गया वहां सीवर कनेक्शन तक काटा जा रहा है। इसके साथ ही सोसायटी पर एफआईआर भी कराई गई। पहले फेज में 7 सोसाइटी पर करीब 1.17 करोड़ का जुर्माना तक लगाया गया। लेकिन सोसायटी की एओए और बिल्डर मैनेजमेंट कोई एक्शन नहीं ले रहा। ऐसे में अब इनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा।
