Rajasthan

Rajasthan में पहली बार होगी आर्मी-डे परेड, जयपुर में दिखेगा बदलते भारत का चेहरा: CM Bhajanlal Sharma

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर 15 जनवरी 2026 को पहली बार आर्मी-डे परेड की मेजबानी करेगा।

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) 15 जनवरी 2026 को पहली बार आर्मी-डे परेड (Army Day Parade) की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका होगा जब भारतीय सेना (Indian Army) का यह भव्य आयोजन सैन्य क्षेत्र से बाहर आम लोगों के बीच होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा कि यह परेड न केवल सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देगी, बल्कि बदलते भारत की ताकत और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी।

Pic Social Media

सीएम ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने आर्मी-डे परेड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, और इस परेड के माध्यम से जवानों का यह शौर्य जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने जोर दिया कि यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई, कहा- समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

युवाओं और आमजन की भागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, पर्यटकों और आम लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयपुर जिला कलेक्टर को आयोजन स्थल का नक्शा और रोडमैप तैयार करने को कहा, ताकि दर्शक क्षमता और सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि परेड में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक झलक को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही, पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए उचित प्रबंधन पर जोर दिया गया।

Pic Social Media

दक्षिण पश्चिम कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि परेड का उद्देश्य सेना को आम लोगों से जोड़ना और युवाओं को प्रेरित करना है। इस दौरान रक्तदान शिविर, ऑनर रन, साइकिल रैली, और ‘नो योर आर्मी’ जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। परेड में पैदल सैनिक दस्ते, टैंक, तोप, मिसाइल, सेना बैंड, मोटरसाइकिल शो और विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। समापन पर ‘शौर्य संध्या’ का आयोजन होगा, जिसमें सेना का युद्ध कौशल और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन होगा।

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन

सीएम शर्मा ने कहा कि यह आयोजन न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता को भी दर्शाएगा। परेड स्थल पर राजस्थानी लोक कला और परंपराओं को शामिल कर इस आयोजन को और आकर्षक बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम सेना और आमजन के बीच की दूरी को कम करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: पेंशनर्स के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, OPD दवाइयों और मेडिकल टेस्ट में मिलेगी राहत

देश के लिए गौरव का पल

जयपुर में होने वाली यह आर्मी-डे परेड राजस्थान और पूरे देश के लिए गर्व का विषय होगी। यह आयोजन भारतीय सेना की आधुनिक क्षमताओं और परंपरागत युद्ध कौशल को प्रदर्शित करेगा। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए जिससे यह ऐतिहासिक आयोजन यादगार बन सके।