Anushka Sharma Biography

Life Style TOP स्टोरी Trending एंटरटेनमेंट

Anushka Sharma Biography: अनुष्का शर्मा मशहूर हिन्दी फिल्म अभिनेत्री और फिल्म निर्माता (Film Producer) हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से है। और उन्हें अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। इन्हें सह-अभिनेत्री के तौर पर फिल्म जब तक है जान के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इन्होंने साल 2013 में अपनी खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी (Production Company) की शुरुआत की है।
ये भी पढ़ेः अरबाज खान की वाइफ शूरा ने जमकर किया डांस, बेटे अरहाम को खिलाया केक

Pic Social Media

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में हुआ है। लेकिन इनकी परवरिश बैंगलोर शहर में हुई। इनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा (Colonel Ajay Kumar Sharma) एक आर्मी अधिकारी थे। और इनकी माता आशिमा शर्मा (Ashima Sharma) उत्तराखंड गढ़वाल से है। अनुष्का का बड़ा भाई कार्नेश शर्मा है जिन्होंने शुरुआत में मर्चेंट नेवी में सेवा की थी। और अब यह एक फिल्म निर्माता है। इस प्रकार अनुष्का शर्मा एक आर्मी बैकग्राउंड से संबंध रखती है। अनुष्का शर्मा का उपनाम अनु, नुशी कहा जाता है।

अनुष्का शर्मा की पढ़ाई कहां हुई?

अनुष्का शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल (Army School) में की है। और इसके बाद अपनी आगे की शिक्षा स्नातक और मास्टर डिग्री बेंगलोर शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज से प्राप्त की है। स्नातक की शिक्षा पूरी होने के बाद अनुष्का शर्मा अपना मॉडलिंग का सपना पूरा करने के लिए मुंबई चली गई।

इसे अपना करियर मॉडलिंग या पत्रकारिता मे बनाना था। 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया। जहां मुंबई (Mumbai) जाने के बाद अनुष्का शर्मा ने एलीट मॉडल मैनेजमेंट में एडमिशन लिया। और यहाँ उनको स्टाइल कंसल्टेंट प्रसाद बिदापा ने मॉडलिंग का रुख सिखाया।

अनुष्का शर्मा की शादी कब और कहां हुई?

भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से मुलाकात हुई। उसके बाद इन दोनों ने एक साथ एक शैंपू के विज्ञापन में काम किया। उसी के बाद इन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली में शादी की थी।

Pic Social Media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक बेटी है। जिसका नाम उन्होंने वामिका (Vamika) रखा हुआ है। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि अनुष्का फिर से प्रेग्नेंट है। यानि अब उनका दूसरा बेबी भी आने वाला है। विराट कोहली और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनाने वाले है। अनुष्का शर्मा की आयु 35 वर्ष है।

जानिए अनुष्का शर्मा मॉडलिंग करियर

स्टाइल सलाहकार प्रसाद बिदापा ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को मॉडल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके चलते अनुष्का शर्मा ने खुद को एलिट मॉडल मैनेजमेंट में नामांकित किया। सन 2007 में ये डिजाइनर वेंडेल रोड्रिक्स लेस वैम्प्स शो के लिए लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर चली थी। और स्प्रिंग समर 2007 कलेक्शन में उन्हें फाइनल मॉडल चुना गया।

इसके बाद उन्हें कई सारे ब्रांड के विज्ञापनों (Commercials) में काम करने का मौका मिला। उन्होंने सिल्क एंड शाइन, व्हिस्पर, नाथला अभूषण और फिएट पालियो जैसे ब्रांड के लिए काम किया। इसी के चलते मॉडलिंग करने के दौरान उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल में शामिल होने का निर्णय लिया। और फिर उन्होंने फिल्म में अभिनय करने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया।

अनुष्का शर्मा का फिल्मों में करियर

ऑडिशन के दौरान अनुष्का शर्मा ने यशराज फिल्म स्टूडियो में अपनी स्क्रीन टेस्ट (Screen Test) दी थी। ऑडिशन देने के बाद अनुष्का शर्मा को 3 फिल्में ऑफर हुए जिनको इन्होंने साइन किया। इस कॉन्ट्रैक्ट एवं इनके बेहतर करियर में इनके द्वारा अभिनीत फिल्मों के बारे में यहां जानकारी दी गई है फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में शानदार अभिनय करके बॉलीवुड में मार्क बनाया। उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों में बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, पीके, ए दिल है मुश्किल, सुल्तान आदि है।

Pic Social Media

जानिए अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म के बारे में

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक नाटक फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्म के करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का मुख्य किरदार निभाया था। अनुष्का शर्मा इस फिल्म में तानी साहनी के किरदार में नजर आई थी। जो फिल्म में एक मुख्य किरदार था।

उन्होंने इस फिल्म (Movie) में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिससे उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री एवं सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए कई सारे अवार्ड्स में नामांकित भी किया गया था। यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता वाली फिल्म एवं सन 2008 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी।

अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति कितनी है?

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की कुल नेटवर्थ की करीब 35 मिलियन डॉलर या लगभग 266 करोड़ रुपये है। फिल्म के साथ ही इनकी कमाई के भी कई जरिए है। जिनमें सोशल मीडिया और विज्ञापन भी शामिल है। एक अनुमान के मुताबिक अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये लेती है।