मुंबई से अयोध्या के लिए कब शुरू होगी फ्लाइट..पढ़िए खबर

Trending उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र

Mumbai To Ayodhya Direct Flights: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा (Dignity Of Life) समारोह के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दिल्ली और अहमदाबाद (Delhi And Ahmedabad) के बाद अब मुंबई से अयोध्या (Mumbai To Ayodhya) के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इंडिगो ने बताया कि लगभग 15 जनवरी से ही इंडिगो अपनी फ्लाइट मुंबई से अयोध्या के लिए शुरू करेगी। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः 30 दिसंबर को अयोध्या में रहेंगे PM मोदी..जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Pic Social Media

यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे। इस कार्यक्रम में विपक्ष के भी कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इससे पहले पीएम मोदी अयोध्या में बने श्रीराम एयरपोर्ट का 30 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। अयोध्या से नई दिल्ली और अहमदाबाद के बाद अब इंडिगो ने मुंबई के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी की ऐलान किया है।

करीब 15 जनवरी 2024 से शुरू होगी सेवा

अयोध्या मंडल कमिश्नर गौरव दयाल (Gaurav Dayal) ने कहा है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण के होने साथ ही अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट कनेक्टिविटी की घोषणा की गई थी। अब इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है। जो 15 जनवरी 2024 से शुरू होगी। अयोध्या से मुंबई की सीधी उड़ान से आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली से अहमदाबाद फ्लाइट की हो चुकी घोषणा

इंडिगो (Indigo) ने अयोध्या में जल्द ही शुरू होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली से परिचालन की घोषणा की थी। 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली से अयोध्या और 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा है कि हम दिल्ली और अहमदाबाद के अलावा, अयोध्या और मुंबई के बीच सीधी कनेक्टिविटी यात्रा, पर्यटन और व्यापार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगे।

Pic Social Media

एयर इंडिया ने भी शुरू की फ्लाइट

इससे पहले एयर इंडिया की सहायक एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने भी राम भक्तों के लिए नई सर्विस का घोषणा की थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस नई दिल्ली से अयोध्या के बीच 30 दिसंबर से उड़ान शुरू कर रही है। इसके बाद यात्री 16 जनवरी से दिल्ली-अयोध्या के लिए किसी भी दिन सेवा का लाभ ले सकते है। एयरलाइन ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक विस्तारित रनवे है, जो A-321 व B-737 प्रकार के विमान संचालन के लिए उपयुक्त है।