Anjali Mudgal: After TV, anchor Anjali Mudgal is now set to make a splash in the digital space

Anjali Mudgal : TV के बाद अब डिजिटल पर धमाका करने आ रही हैं एंकर अंजलि मुद्गल  

TV
Spread the love

Anjali Mudgal : अपनी धारदार एंकरिंग से अपनी पहचान बनाने वाली सीनियर एंकर अंजलि मुद्गल जल्द ही नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। टीवी स्क्रीन पर अपनी संजीदगी और बेबाक शैली के लिए मशहूर अंजलि अब डिजिटल स्पेस में कदम रखने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे बहुत जल्द अपना एक नया पॉडकास्ट शो लेकर आ रही हैं, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है।

 ‘इंडिया न्यूजके बाद अब डिजिटल की बारी

अंजलि मुद्गल लंबे समय तक देश के प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनल इंडिया न्यूज‘ (India News) का मुख्य चेहरा रहीं, जहाँ उन्होंने कई प्राइम-टाइम शोज़ और बड़ी खबरों की कवरेज को बेहद शानदार तरीके से संभाला। ‘इंडिया न्यूज’ से विदा लेने के बाद से ही मीडिया जगत में उनके अगले कदम को लेकर कयासों का दौर जारी था। अब यह साफ हो गया है कि वे किसी पारंपरिक टीवी चैनल पर लौटने के बजाय डिजिटल मीडिया के सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट यानी पॉडकास्ट के जरिए अपने दर्शकों से सीधा संवाद करेंगी।

 उपलब्धियों से भरा रहा है मीडिया सफर

अंजलि का पत्रकारिता करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने देश के कई बड़े और मुख्यधारा के न्यूज चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें ज़ी न्यूज (Zee News), न्यूज नेशन (News Nation) और सहारा समय (Sahara Samay) इन चैनलों में बतौर एंकर और प्रोड्यूसर काम करते हुए उन्होंने खबरों की गहरी समझ और अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। पत्रकारिता में उनके इसी उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित मीडिया अवार्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।

 कैसा होगा अंजलि का नया पॉडकास्ट?

टीवी की बंदिशों से दूर, डिजिटल के खुले मंच पर… हालांकि, इस नए पॉडकास्ट के नाम और कॉन्सेप्ट को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें राजनीति, सामाजिक सरोकार और समसामयिक मुद्दों पर ऐसी बेबाक चर्चाएं देखने को मिलेंगी जो टीवी की व्यस्त स्क्रीन पर मुमकिन नहीं हो पातीं।

 हाईटेक स्टूडियो तैयार, प्रोमो का इंतजार!

पॉडकास्ट के लिए एक बेहद हाईटेक स्टूडियो और सेटअप तैयार किया जा चुका है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। अब फैंस को केवल इस शो के आधिकारिक टीज़र, प्रोमो और रिलीज डेट का इंतजार है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर इसका पहला लुक आउट कर दिया जाएगा।